महाकुंभ:गृहमंत्री अमित शाह ने लगाई संगम में डुबकी,स्वामी अवधेशानंद से की भेंट

#Home Minister Amit Shah

अब तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है।

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ देश—विदेश के श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने बड़ी संख्या में पहुंच रहे है। सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह ने पहुंचकर डुबकी लगाई, इस दौरान बड़ी संख्या में संत समुदाय के लोग मौजूद रहे। बता दें कि मकरसंक्रांति के बाद मौनी अमावस्या के स्नान को सबसे बड़ा माना जाता है। जो दो दिन बाद होगा। अब तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है।

गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाकुंभ में स्वामी अवधेशानंद आश्रम में पहुंचे। यहां सभी ने जल पान आदि किया। योग गुरु बाबा रामदेव ने महाकुंभ 2025 पर कहा, ‘अमित शाह हमारे सनातन धर्म के गौरव हैं। महाकुंभ पर्व हमारे सनातन धर्म का सबसे बड़ा अनुष्ठान है। यह सनातन युग का गौरवकाल है।’योग गुरु रामदेव के साथ सीएम योगी ने योगाभ्यास किया। महाकुंभ मेला के सभी 30 पांटून पुलों पर पैदल आवागमन रोका गया है। अनुमान से अधिक भीड़ उमड़ने के कारण यातायात संभालने में पुलिस पीएसी और अर्धसैनिक बलों के पसीने छूट गए हैं।

अक्षय वट पहुंचे अमित शाह

गृहमंत्री अक्षय वट पहुंचे, उनके साथ उनके पुत्र शाह भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रजत कुंभ भेंट कर शाह का स्वागत किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रयागराज में ‘अक्षय वट’ पर पूजा-अर्चना की। योगी आदित्यनाथ और योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। वे केंद्रीय गृह मंत्री के साथ हैं जो पवित्र स्नान के लिए यहां पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.