मां शब्द को किया कलंकित: पति को ​जेल भिजवाने प्रेमी के साथ मिलकर Murder of daughter, फिर रचा ड्रामा

The word mother was tarnished: She murdered her daughter with the help of her lover to send her husband to jail, then created a drama

शक होने पर पुलिस ने रोशनी और उदित से बारी-बारी से पूछताछ की तो मामला खुल गया।

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, यहां एक अय्यास महिला ने प्रेमी के सामने अपनी छह साल की Murder of daughter, इससे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि उसने बच्ची के शव के सामने प्रेमी के साथ मिलकर मस्ती की और 36 घंटे तक शव घर में पड़ा रहा है। पुलिस के अनुसार रोशनी खान ने पति शाहरूख को फंसाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। वह बेटी की हत्या में पति को जेल भिजवाना चाहती थी। पुलिस ने रोशनी और उदित को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक सोमवार देर रात तीन बजे डायल 112 पर हत्या की सूचना मिली। रोशनी ने फोन कर बताया उनके पति ने बेटी सोना की हत्या कर दी है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जाकर छानबीन की। जिस कमरे में सोना का शव मिला, वहां साक्ष्य संकलन कर सील कर दिया गया। रोशनी की तहरीर पर शाहरूख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला रोशनी की उसके पति से दो साल से अनबन है। रोशनी प्रेमी के साथ लिव—इन में रह रही थी। सोमवार रात में शाहरूख बेटी से मिलने आया था। इसी दौरान पति पत्नी में विवाद हो गया। रोशनी से झगड़े के बाद शाहरूख वहां से चला गया था। पुलिस ने शाहरूख से पूछताछ की और उसकी लोकेशन निकलवाई। शाहरूख ने पुलिस रात का घटनाक्रम बताया। शक होने पर पुलिस ने रोशनी और उदित से बारी-बारी से पूछताछ की तो मामला खुल गया।

बच्ची के शव के सामने की पार्टी

सोना की हत्या रविवार को ही कर दी गई थी। रोशनी बेटी की हत्या के बाद प्रेमी के साथ उसी घर में रही। दोनों ने शव के सामने ही पार्टी भी की। इसके बाद शाहरूख को फंसाने की साजिश रचते रहे। शाहरूख जब सोमवार रात बेटी से मिलने पहुंचा तो रोशनी से झगड़े के कारण वापस चला गया। इसके बाद रोशनी ने हत्या की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे में तेज दुर्गंध आ रही थी। शव में कीड़े पड़ चुके थे। रोशनी ने जब रात में शाहरूख पर हत्या का आरोप लगाया तो पुलिस को शक हुआ। शव की हालत देखकर यह कहीं से नहीं लग रहा था कि हत्या चंद घंटे पहले की गई हो। यही वजह है कि पुलिस ने रोशनी को केस दर्ज कराने के लिए थाने चलने के लिए कहा। प्रेमी उदित को भी थाने ले जाया गया। शुरू में रोशनी पुलिस को गुमराह करती रही। उधर, उदित से पुलिस ने पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने हत्या की कहानी बयां कर दी। आरोपी ने बताया कि उन्होंने रविवार को ही सोना की हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है कि हत्या के 36 घंटे बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी।

बदलते बयान से गहराया शक

पूछताछ के दौरान रोशनी लगातार बयान बदलती रही। इससे उस पर शक गहरा गया। पुलिस ने सख्ती की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने उदित और रोशनी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र का कहना है कि दोनों से पूछताछ जारी है। साक्ष्यों के आधार पर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस की पूछताछ में रोशनी ने बताया कि वह शाहरूख को जेल भिजवाना चाहती थी। इसके लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।

ससुराल वालों को भिजवाया था जेल

रोशनी का शुरू से ही ससुराल वालों से विवाद होता रहता ​था, इसलिए उसने विभिन्न आरोप लगाकर अपने जेठ सलमान, सास परवीन और दो ननदों रुखसार और रूमी के खिलाफ अलग अलग मामलों में केस दर्ज कराया था। यही नहीं, उसने गंभीर आरोप लगाते हुए सभी को जेल भिजवा दिया था। इसके बाद रोशनी ने मई माह में शाहरूख के साथ मारपीट की और उसको उसी के घर से बाहर कर दिया। रोशनी ने खंदारी बाजार स्थित शाहरूख के चौथे फ्लोर पर बने फ्लैट पर कब्जा जमा लिया और उदित के साथ उसी में रहने लगी। परेशानी होकर शाहरूख ने 18 मई को रोशनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद से रोशनी किसी भी हाल में शाहरूख को भी जेल भिजवाना चाहती थी। शाहरूख फ्लैट से अलग किराए के कमरे में रहता है।

 

अमानवीयता: थाने में पत्नी और ससुरालियों के सामने ​पीटाई से दुखी युवक ने दी जान, छोड़ गया सुसाइड नोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother