बिजनेस डेस्क। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सुरक्षा समाधान व्यवसाय ने वित्त वर्ष 25 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1200 करोड़ रुपये से अधिक की आय दर्ज की, जिससे सुरक्षा के क्षेत्र में भारत के सबसे भरोसेमंद नामों में से एक के रूप में इसकी स्थिति और मजबूत हुई। व्यवसाय ने वित्त वर्ष ‘26 में 15 प्रतिशत वृद्धि का लक्ष्य रखा है, जो भारत के तेज़ी से बदलते शहरी और उपनगरीय बाजार खंडों से बढ़ती मांग से प्रेरित है, जहां सुरक्षा की जरूरतें तेजी से परिष्कृत हो रही हैं।
टेक्नोलॉजी से सशक्त बनाना
यह वृद्धि नवोन्मेष, प्रौद्योगिकी एकीकरण और ग्राहकों पर ध्यान केंद्रित करने के दृष्टिकोण से प्रेरित होगी। आधुनिक भारतीय उपभोक्ता अब केवल सुरक्षा उत्पाद के प्रति ही नहीं बल्कि डिजाइन के प्रति जागरूक घर के मालिक, टेक्नोलॉजी-प्रेमी माता-पिता, महिला निर्णयकर्ता और विश्वास तथा पारदर्शिता चाहने वाले व्यवसाय के मालिक भी हैं। गोदरेज इन उभरते व्यक्तित्वों की ज़रूरत समझकर ऐसे सुरक्षा समाधान बनाना चाहती है जो न केवल सुरक्षा करें बल्कि उनके जीवन से सहजता से जुड़ें भी। गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के सुरक्षा समाधान व्यवसाय के बिज़नेस हेड, पुष्कर गोखले ने इस दृष्टिकोण के बारे में कहा, “आज उपभोक्ता केवल सुरक्षा ही नहीं चाहते हैं, वे स्मार्ट, सहज और विश्वसनीय सुरक्षा समाधान चाहते हैं जो उनके जीवन के अनुकूल हों।
गोदरेज में, हमारा लक्ष्य सुरक्षा से परे जाकर लोगों और संस्थानों को ऐसी टेक्नोलॉजी से सशक्त बनाना है जो विश्वास, सुविधा और मन की शांति दे। हमारा वित्त वर्ष ‘25 का प्रदर्शन न केवल हमारे नवोन्मेष को बल्कि महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अर्जित गहरे विश्वास को भी दर्शाता है। वित्त वर्ष ’26 में आगे बढ़ते हुए हमारा ध्यान हर सुरक्षा टचपॉइंट में इंटेलिजेंस, अनुपालन और सहजता को शामिल करने पर होगा।”
इसे भी पढ़ें…
