जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र लखनऊ के निर्माण कार्य को पूरा करके प्रदेश की जनता को समर्पित करें उत्तर प्रदेश सरकार : विजय कुमार लाल श्रीवास्तव

विजय लाल श्रीवास्तव

2 जुलाई 2025, लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय सचिव विजय कुमार लाल श्रीवास्तव ने बयान जारी कर उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि गोमती नगर लखनऊ में स्थित जय प्रकाश नरायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र लखनऊ के निर्माण कार्य को पूरा करके प्रदेश की जनता को समर्पित करें । उन्होंने कहा कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण देश के महान राष्ट्रवादी समाजवादी राजनेता थे। सन १९४२और सन १९७७ में जनता द्वारा जो क्रांति हुई उसके वह महा नायक थे। वे लोकतंत्र समाजवाद धर्मनिरपेक्षता के देश के सजग प्रहरी थे। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश और देश का विकास लोकनायक जे पी के सम्पूर्ण क्रांति मे लिए गए संकल्प से ही संभव है। देश के महान समाजवादी राजनेता डॉ राम मनोहर लोहिया की सप्त क्रांति ही संपूर्ण क्रांति है। समाजवादी नीतियों से ही समतामूलक समाज की रचना संभव है। लोकनायक जे पी सिर्फ एक महान क्रांतिकारी समाजवादी महानायक ही नहीं देश के महान सपूत राजनेता भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां