Accident during Tarpan भोपाल में तर्पण के दौरान नदी में डूबी पोती, बचाने कूदे दादा की मौत, पोते की ऐसे बची जान

Accident during Tarpan in Bhopal, granddaughter drowned in the river during Tarpan, grandfather who jumped to save her died, grandson's life was saved like this

दादा ने हिम्मत दिखाकर छलांग तो लगाई, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण बाहर नहीं निकल सके।

भोपाल।Accident during Tarpan  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां बैरसिया क्षेत्र के खजुरिया रामदास गांव में श्राद्ध पक्ष के पहले दिन तर्पण करने गए 70 वर्षीय बुजुर्ग बाबूलाल साहू 12 वर्षीय पोती पल्लवी को बचाने के प्रयास में खुद डूब गए। पोती का पैर फिसलने से वह नदी में बहने लगी थी। दादा ने हिम्मत दिखाकर छलांग तो लगाई, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण बाहर नहीं निकल सके।

पोते को ग्रामीण ने बचाया

इसी दौरान सात वर्षीय पोता राघवेंद्र भी पानी में बह गया था, लेकिन पास खड़े ग्रामीण तुलाराम ने जान जोखिम में डालकर उसे बचा लिया। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम ने बाबूलाल का शव बरामद कर लिया, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि पोती का अब तक पता नहीं चल सका है। एसडीएम आशुतोष शर्मा के अनुसार, सोमवार को फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को दिया दिवली का तोहफा, शिक्षकों और परिजनों के मिलेगी Cashless treatment

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother