जेईई एडवांस के नतीजे घोषित: लखनऊ के Shreyas ने किया यूपी टॉप, देश में मिली 68वीं रैंक

Shreyas from Lucknow topped UP and got 68th rank in the country

श्रेयस के पिता गजेंद्र बेटे की सफलता से वह बहुत खुश हैं।

लखनऊ। जेईई एडवांस के नतीजे सोमवार दोपहर जारी हो गए। लखनऊ के Shreyas Lohiya को यूपी में पहला स्थान मिला है। उन्होंने देश में 68वीं रैंक हासिल की। श्रेयस के पिता गजेंद्र लोहिया लखनऊ दूरदर्शन में कार्यरत हैं।

श्रेयस के पिता गजेंद्र बेटे की सफलता से वह बहुत खुश हैं। मां विनीता लोहिया ने कहा कि बेटे का पहले भी परिणाम बेहतर था। इस बार उसे पहले से भी बड़ी सफलता मिली है। हम लोगों ने बेटे को समय से पढ़ने के लिए प्रेरित किया। लेकिन, कभी उस पर दबाव नहीं बनाया। श्रेयस को जेईई मेन में ऑल इंडिया 6वीं रैंक मिली थी। उनका परसेंटाइल स्कोर 100 था। श्रेयस जेवियर स्कूल गोमतीनगर के छात्र रहे हैं।

बरेली: मंदिर में चोरी करने से पहले चोर ने हाथ जोरकर मांगी माफी, जानिए क्या थी उसकी मजबूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria