बरेली: मंदिर में चोरी करने से पहले चोर ने हाथ जोरकर मांगी माफी, जानिए क्या थी उसकी मजबूरी

Bareilly: Before stealing from the temple, the thief apologized with folded hands

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

बरेली। यूपी के बरेली जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई। यहां एक मंदिर से चोरी करने से पहले चोर ने हाथ जोड़कर भगवान से माफी मांगी। चोर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लाेग अब उस पर कमेंट कर रहे है। कोई उसे मजबूर भगवान का भक्त बता रहा है तो कोई कमेंट कर रहा है, जानिए क्या मजबूरी थी, कि एक भक्त ने मंदिर से भगवानकी चोरी की।
आंवला के प्राचीन मंदिर से रविवार तड़के अष्टधातु की आठ मूर्तिया चोरी हो गईं। मंदिर में प्रवेश करने से पहले चोर माफी मांगता हुआ सीसीटीवी में कैद हो गया। मंदिर में चोरी से लोगों में आक्रोश है। मंदिर के पुजारी ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।कस्बे के मोहल्ला पक्का कटरा ठाकुरद्वारा गली स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी राजीव त्रिपाठी ने बताया कि रविवार की सुबह 5:35 बजे मंदिर में अज्ञात व्यक्ति घुस गया। वह अष्टधातु की आठ मूर्तियां चोरी करके ले गया। वह जब मंदिर में पहुंचे तो मूर्तियां गायब थीं। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। पास लगे सीसीटीवी में एक व्यक्ति मंदिर में प्रवेश करते हुए और थैले में कुछ लेकर बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। मंदिर के पुजारी ने पुलिस को घटना की शिकायत दी है।

चोर को तलाश रही पुलिस

मंदिर में प्रवेश से पहले चोर गेट पर अपने इस कार्य के लिए ईश्वर से माफी मांगता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस अब इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। सभासद पति संजय अग्रवाल उर्फ बॉबी ने बताया कि चोर ने सभी की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने चोर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां