Sant Kabir Nagar में बेकाबू ट्रक टीनशेड में घुसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Out-of-control truck crashes into tin shed in Sant Kabir Nagar; four members of the same family killed.

हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

संतकबीर नगर। यूपी के Sant Kabir Nagar में सोमवार सुबह एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां एक बेकाबू ट्रक सड़क किनारे बने टीनशेड में घुस गया। इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुर्तियां गांव निवासी 55 वर्षीय लालजी पुत्र गनपत अपनी 50 वर्षीय पत्नी ज्ञानमती, 10 वर्षीय पौत्र आदर्श पुत्र अनिल कुमार और आठ वर्षीय नाती सत्यम पुत्र राजेश निवासी पकरी आराजी, थाना दुधारा के साथ सोमवार सुबह घर के बाहर सड़क किनारे बने टीनशेड में बैठे थे। सत्यम अपने मामा अनिल कुमार के घर आया हुआ था। इसी दौरान खलीलाबाद की ओर से बस्ती जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और टीनशेड को तोड़ते हुए चारों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

गांव में मचा हड़कंप

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली खलीलाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतकों के परिजनों और ग्रामीणों ने चालक पर तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। घटना से मृतकों के परिवार में मातम पसरा है। वहीं, पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Spurious medicine trade: यूपी में फैला नकली दवाओं का कारोबार, इस तरह बीमारों तक पहुंचती थी दवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां