सास दामाद की लव स्टोरी: ससुर बोला वह सामने आई तो उसे जान से मार दूंगा

Mother-in-law and son-in-law's love story: Father-in-law said that if she comes in front of him, he will kill her

दामाद ने धमकी दी, उसे भूल जा नहीं तो तेरे घर को वीरान बना दूंगा।

अलीगढ़। बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ गई सास ने दोनों​ परिवारों में मुंह में कालिख पोत ​दी। शिकायत के बाद पुलिस अब दोनों खोज रही है। वहीं घर के होने वाले दामाद ने शनिवार रात को अपने ससुर को फोन करके कहा, तूने 19 सात तक अपनी पत्नी को बहुत प्रताड़ित किया, अब उसे भूल जाओ। शनिवार को महिला के पति ने कहा कि अब अगर उसकी पत्नी सामने आ गई तो वह उसकी जान ले लेगा। अब उसे उससे कोई रिश्ता नहीं रखना। वह हमारे लिए मर गई।महिला के पति ने कहा, अब वह बेटी की दूसरी जगह शादी एक साल बाद करेगा। वह अब पुलिस से गुहार लगा रहा है कि वह दो दिन में उन्हें सामने लाकर उसका साढ़े पांच लाख रुपये के जेवरात व साढ़े तीन लाख रुपये वापस करा दे।

दिन भर बात करती थी

पीड़ित पति ने बताया कि पहले तो दो से तीन घंटे अपने दामाद से बात करती थी,बाद में वह दिन भर बात करने लगी। शुरुआत में उसे शक नहीं हुआ। जब ज्यादा बात हुईं तो उसे कुछ संदेह भी हुआ। मगर नजरंदाज कर दिया। मार्च में उसकी पत्नी ने उसे यह खबर बंगलूरू में दी कि दामाद की तबीयत ठीक नहीं है। वह उन्हें देखने जा रही है। उसके बाद वह उसके घर पर पांच दिन रुककर आई। उस समय छोटे बेटे को साथ लेकर गई थी।

होने वाले दामाद ने दी धमकी

रात करीब दस बजे उसने अपने होने वाले दामाद को फोन लगाया। पहले तो वह टालमटोल करता रहा। मगर जब शक गहराने पर दबाव बनाया तो उसने धमकाते हुए कहा कि तुमने अपनी शादी के 19 वर्ष में अपनी पत्नी का बहुत उत्पीड़न किया है। अब भूल जाओ। वरना आपके घर को वीरान बना दूंगा। इसके बाद फोन कट गया। तब से कोई बात नहीं हुई।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.