आश्रम से दीक्षा लेने गई अधिवक्ता की पत्नी लापता, परिजन पहुंचे थाने लगाया यह आरोप

Advocate's wife who went to take initiation from the ashram is missing, family members reached the police station and made this allegation

आश्रम वालों ने भी कोई जवाब नहीं दिया।

आगरा। यूपी के आगरा के ताजगंज स्थित आश्रम से दीक्षा लेने फर्रुखाबाद गईं अधिवक्ता की पत्नी लापता हो गई। परिजन ने सोमवार को आश्रम पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र की एक महिला काफी दिनों से योग और आध्यात्म के कारण ताजगंज स्थित आश्रम से जुड़ी थी। पति ने बताया कि 19 मार्च को फर्रुखाबाद एक दिन के लिए गई थीं। उनकी बहन भी साथ थीं। बहन तो लौट आईं मगर पत्नी नहीं लौटी। अब मोबाइल बंद जा रहा है। आश्रम वालों ने भी कोई जवाब नहीं दिया। इस पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

परिजनों ने लगाया ये आरोप

परिजनों ने आरोप लगाया कि महिला को एक दिन के लिए फर्रुखाबाद भेजा गया था। ताजगंज क्षेत्र में स्थित आश्रम में आध्यात्म शिक्षण केंद्र चलाया जा रहा है। यह आश्रम पहले भी चर्चित रहा है। इसके एक बाबा पर दुष्कर्म के आरोप भी लग चुके हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours