Accident in Gonda : जलाभिषेक को जा रही श्रद्धालुओं की गाड़ी नहर में गिरी, 11 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

Accident in Gonda: Vehicle of devotees going for Jalabhishek fell into the canal, 11 people died, CM expressed grief

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

गोंडा: यूपी के गोंडा जिले में रविवार सुबह 11 श्रद्धालुओं की जलाभिषेक से पहले गाड़ी नहर में गिरने से मौत हो गई। जबकि एक अभी लापता है। मृतकों में नौ लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। एनडीआरएफ की टीम ने नहर से लाशों को निकाला तो वहां मौजूद लोग यह दृश्य देखकर कांप गया । सूचना पर डीएम-एसपी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मोतीगंज थाना क्षेत्र के सीहागांव निवासी 15 लोग बोलेरो से पृथ्वीनाथ मंदिर जलाभिषेक करने जा रहे थे। भगवान भोलेनाथ को जलाभिषेक करने को लेकर सभी लोग काफी उत्साहित थे। लेकिन शायद उनकी तकदीर में यह मंजूर नहीं था। रास्ते में इटियाथोक क्षेत्र के बेलवा बहुता नहर पुल फिसलन होने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित हो गई, बोलेरो नहर में गिर गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह तीन लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर अधिकारी पुलिस और एनडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने पानी में गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। लेकिन, तब तक देर हो चुकी थी। देखते ही देखते वहां पर लाशों का ढेर लग गया। महिलाओं और बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो चुकी थी। एक व्यक्ति लापता है, उसकी तलाश की जा रही है।

बारिश की वजह से हुआ हादसा

दरअसल हादसे के समय हल्की बारिश हो रही थी। नहर के किनारे की सड़क फिसलन भरी थी और बेहद संकरी भी। बोलेरो को साइड से गुजारने की कोशिश के दौरान अचानक वाहन फिसलकर नहर में पलट गया। वाहन पानी में पूरी तरह डूब गया। इससे सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 6.00 बजे एक जोर की आवाज सुनाई दी। कुछ ही देर में लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बोलेरो नहर में समा चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और खुद भी बचाव कार्य में जुट गए। बाद में प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला।
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.