Saurabh murder case : जेल में शराब और ड्रग्स के लिए साहिल-मुस्कान प​रेशान,सरकारी खाना भी नहीं आ रहा रास

Sahil and Muskan are troubled due to alcohol and drugs in jail, they are not even liking the government food

हालत बिगड़ने पर जेल में ही डॉक्टरों ने इलाज किया और उनको दवाई भी दी।

मेरठ। पति की हत्या के बाद प्रेमी साहिल के साथ जेल गई मुस्कान शराब और ड्रग्स के लिए परेशान हो गए है, तीनों को जेल का खाना भी रास नहीं आ रहा है। नशा में नहीं मिलने से दोनों की हालत बिगड़ गई है, उन दोनों को नींद नहीं आ रही हैं। डॉक्टर ने दोनों को दवाई दी, तब जाकर उन्हें नींद आई।

मेरठ स्थित ब्रह्मपुरी में पति Saurabh murder case  करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को जेल में तीन दिन से नींद नहीं आ रही है। दोनों रातभर करवटें बदलते रहते हैं। जेल में ड्रग्स व शराब न मिलने पर मुस्कान और साहिल की हालत बिगड़ गई है। बताया गया कि लंबे समय से दोनों नशा करते थे। हालत बिगड़ने पर जेल में ही डॉक्टरों ने इलाज किया और उनको दवाई भी दी। दोनों की लगातार निगरानी हो रही है।

बाहर के खाने की मांग

जेल वरिष्ठ अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दोनों बंदियों को अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दवाएं दीं। दोनों खाने-पीने में भी ना-नुकुर कर रहे हैं,दोनों बार-बार बाहर के खाने की मांग कर रहे है। ड्रग्स, शराब और बीयर का रोजाना सेवन करना दोनों की आदत बन चुकी हैं। नशा करने के बाद ही दोनों ने सौरभ के सीने में चाकू घोंपे थे और गर्दन भी अलग कर दी थी। साहिल के घर से तो बीयर की बोतलें भी बरामद की गई थीं।

डॉक्टर ने दी दवाई

शिमला और कसोल ले जाने वाले कैब चालक ने भी दोनों के नशा करने की बात पुलिस को बताई थी। दोनों ने रास्ते में और होटल में शराब की बोतल मंगाई थीं। बीयर भी पी थी।जेल में तीन दिन से तीनों बेचैन नजर आ रहे है। रातभर अपनी-अपनी बैरक में करवटें बदलते रहे। उनकी समस्या को देखते हुए दोनों को जेल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। यहां डाक्टरों ने उन्हें रिलेक्स के लिए कुछ दवाएं दीं। यह भी सामने आया है कि अभी तक दोनों से मिलने के लिए जेल में कोई भी परिजन और रिश्तेदार या परिचित नहीं पहुंचा है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother