office locked in mp : भोपाल में आम आदमी पार्टी कार्यालय पर लगा ताला, जानिए क्यों

Aam Aadmi Party office locked in Bhopal, know why

हार के बाद पार्टी के अंदर मतभेद बढ़ने की खबरें हैं। इसका असर मध्य प्रदेश में दिखा।

भोपाल। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार के बाद आम आदमी पार्टी यानि आप के बुरे दिन शुरू हो गए है। यहां तक कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पार्टी के कार्यालय क किराया नहीं भरे जाने के कारण ताला लगा दिया गया। भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग लड़ने वाली पार्टी भ्रष्टाचार के दलदल में धंसती जा रही है। यहां तक कि पार्टी कार्यालय का किराया तक नहीं चुका रही है। इस संबंध में मकान मालिक का कहना है कि कई महीनों से किराया नहीं दिया गया है. उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि रात में सामान चोरी हो गया है।

दिल्ली में मिली शर्मनाक हार

बता दें कि आप का दिल्ली में उदय हुआ था और दिल्ली से ही पार्टी का पतन शुरू हो गया है। यहां तक कि पार्टी के बड़े चेहरे भी अपनी सीट नहीं बचा पाए। ऐसे में एक पार्टी के लिए इससे ज्यादा क्या शर्मानाक होगा कि उसकी पार्टी के सभी बड़े चेहरों को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में दूसरे प्रदेशों में पार्टी की शुरू हुई इकाइयां अपने आप बंद होने लगी है। अब पार्टी का जनाधार केवल पंजाब में बचा हुआ है, वहां भी वह विपक्ष के खेमेबंदी में फंसती जा रही है।

इन राज्यों में विस्तार का था प्लान

दिल्ली और पंजाब के अलावा आम आदमी पार्टी नेतृत्व की निगाहें गोवा, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश पर थी। पार्टी इन राज्यों में विस्तार को लेकर प्लानिंग में जुटी थी। हालांकि, दिल्ली में हार ने जैसे पूरे प्लान को ही फेल कर दिया है। सवाल ये कि आगे पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल स्थिति को कैसे संभालते हैं। आम आदमी पार्टी के लिए ये मुसीबत दिल्ली चुनाव में हार के बाद आई है। इस हार के बाद पार्टी के अंदर मतभेद बढ़ने की खबरें हैं। इसका असर मध्य प्रदेश में दिखा।

मकान मालिक ने लगाया ताला

एमपी में पार्टी दफ्तर में ताला लगने की घटना को भी इसी से जोड़ा जा रहा है। पूरा मामला भोपाल के सुभाष नगर स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय का बताया जा रहा है। मकान मालिक ने किराये के 50,000 रुपये बकाया होने पर ताला लगा दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के अंदरूनी कलह के कारण ही यह स्थिति बनी है। वहीं AAP की एमपी में प्रदेश अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने पूरे मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। प्रदेश अध्यक्ष के कमेंट से समझा जा सकता है कि पार्टी के अंदर कितनी संवादहीनता है।

इसे भी पढ़ें…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours