मथुरा में पत्नी से प्रताड़ित TCS manager ने गले में फंदा डालकर दर्द बया करते हुए दी जान

TCS manager tortured by his wife in Mathura commits suicide by hanging himself in pain while expressing his pain

रोते हुए कहा कि कानून में युवाओं को सुरक्षित करने की जरूरत है।

मथुरा। यूपी के मथुरा जिले से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई, यहां TCS manager मानव शर्मा ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। जान देने से पहले उसने वीडियो बनाकर अपना दर्द बयां किया, उसके आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने ‘द लॉ नीड टू प्रोटेक्ट मैन’ का जिक्र किया है।

वीडियो में बयां किया दर्द

डिफेंस कॉलोनी, सदर के रहने वाले मानव शर्मा ने मरने से पहले 6.57 मिनट का वीडियो बनाया। गले में फंदा और आंख में आंसुओं के सैलाब के साथ मानव ने पत्नी से मिला वो दर्द बयां किया, जो वे शादी के बाद से झेलते आ रहे थे। मानव ने सबसे पहले द लॉ नीड टू प्रोटेक्ट मैन का जिक्र किया। सिस्टम से अपील करते हुए कहा प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं। रोते हुए कहा कि कानून में युवाओं को सुरक्षित करने की जरूरत है, नहीं तो कोई बचेगा ही नहीं, जिस पर इल्जाम लगा सको।

पत्नी ने दिया न भुलाने वाला दर्ज

भावुक हुए मानव ने कहा कि ‘मैं अपना बता देता हूं…सबका सेम है। इसके बाद पत्नी के चरित्र पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ‘मुझे जाने से दिक्कत नहीं है, मैं जाना चाहता हूं, प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं।’वे आगे कहते हैं कि ‘पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी…मेरे जाते ही सबकुछ ठीक हो जाएगा, मुझे जाने दो। मैं कल्पना कर रहा हूं, कैसे मरते हैं। मैंने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की। इसके बाद मानव ने अपनी कटी हुई कलाई दिखाई।

मां-बाप को बिल्कुल टच नहीं करना

वीडियो के अंत में मानव ने कहा कि ‘चलो ठीक है, प्लीज आउट, कोई फर्क नहीं पड़ता है, तुम्हारा लॉ आर्डर…तुम्हारा लॉ आर्डर। जाएंगे कोई दिक्कत नहीं है, मेरे मां-बाप को बिल्कुल टच मत करना। इन्हीं शब्दों के साथ वीडियो पूरा हो जाता है।

 

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर