धर्म और परिवार की दीवार तोड़कर रहीमा ने रिद्धि बनकर रचाई दीपक से शादी

Riddhi married to Rahima

रहीमा ने हिंदू धर्म में महिलाओं के सम्मान को देखते हुए यह कदम उठाया।

बरेली। प्यार करने वाले कुछ भी कर गुजरने से कभी भी पीछे नहीं हटते कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यूपी के बरेली जिले के रहने वाले दीपक के प्यार में पागल रहीमा के रास्ते में जब घर वाले आने लगे तो उसने धर्म और नाम बदलकर रिद्धि कर लिया। और मंदिर में जाकर अग्नि के सात फेरे ​ले लिए। परिवार की धमकियों के बावजूद, रहीमा ने हिंदू धर्म में महिलाओं के सम्मान को देखते हुए यह कदम उठाया। रहीमा और दीपक दोनों दिल्ली में एक साथ काम करते हैं, जहां दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने एक साथ जीवन जीने का फैसला किया, लेकिन उनके रास्ते में धर्म और परिवार आ रहा था, इसके बाद उसने सबकुछ छोड़ने का फैसला कर लिया। गुरुवार को दोनों ने मंदिर में सात फेरे ​ले लिए।

दोनों की जान को खतरा

दिल्ली की रहीमा की बरेली के एक शिव मंदिर में शादी हुई, जहां उसका शुद्धिकरण करवाया गया, इस दौरान उसने गायत्री मंत्र पढ़ा। दोनों के धर्म अलग-अलग होने की वजह से रहीमा के परिवार वालों ने शादी से मना कर दिया। ऐसे में रहीमा ने घरवालों के खिलाफ जाकर ये शादी की। रहीमा के परिवार वालों ने धमकी दी है, जिस वजह से दोनों की जान को खतरा है।मंदिर में रहिमा का नाम रिद्धि रखा गया, जिसके बाद दोनों की शादी हुई। दीपक ने रिद्धि की मांग में सिन्दूर भरा और मंगलसूत्र पहनाया। दोनों ने सात फेरे लिए, दीपक बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम चुरेली का रहने वाला है, वहीं रहीमा दिल्ली की रहने वाली है. दोनों एक साथ सिलाई फैक्ट्री में दो साल से जॉब कर रहे हैं।

हिंदुओं में महिलाओं का सम्मान

रहीमा का कहना है कि उसे हिंदू धर्म की महिलाओं की तरह मांग में सिन्दूर, हाथों में चूड़ियां, गले में मंगलसूत्र पहनना बहुत पसंद है। उसने बताया कि हिंदुओं में महिलाओं का सम्मान होता है, यहां शादी को सात जन्मों का बंधन माना जाता है, जबकि हमारे धर्म में तीन बार तलाक बोलकर पलभर में जिंदगी बर्बाद कर देते हैं, महिलाओं का हलाला होता है, जिस वजह से मैंने हिंदू धर्म अपनाया है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.