देश का अनोखा गांव: यहां मनपसंद जीवन साथी चुनने की आजादी, 90 फीसदी होता है प्रेम विवाह

#love marriage

लव मैरिज के लिए यह गांव पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

वायरल डेस्क। हमारा देश विविधताओं से भरा है। यहां आपकों जितनी विविधताएं मिलेंगी शायदी ही दुनिया के किसी देश में मिले। आज हम बात कर रहे है गुजरात के एक अनोखे गांव की, इस गांव के 90 फीसदी जोड़ों ने ​प्रेम विवाह किया है। यहां तीन पीढ़ी से लोग प्रेम विवाह करते आ रहे है।इस गांव का नाम है भाटपोर, यहां के लोगों की सोच दुनिया से अगल है। यहां के लोग अपने बच्चों को अपने मनपसंद का जीवन साथी चुनने का अवसर देते है। लव मैरिज के लिए यह गांव पूरे विश्व में प्रसिद्ध है।

भाटपोर गांव, जो सूरत के पास स्थित है, यहां लगभग 90% शादियां गांव के अंदर ही होती हैं, यहां के लोग अपने जीवनसाथी को स्वयं चुनते हैं और अपने परिवार की सहमति से शादी करते हैं। इस गांव के बुजुर्ग भी इस परंपरा को सपोर्ट करते हैं, दादा-दादी भी लव मैरिज कर चुके होते हैं और वे इसे सही मानते हैं।

गांव में ही होती है शादी

यह परंपरा भाटपोर गांव में कई पीढ़ियों से चली आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि “हमारे गांव की परंपरा है कि यहां के लड़के-लड़कियां अपने गांव में ही प्रेम विवाह करते हैं। यह परंपरा 2-3 पीढ़ियों से चली आ रही है और हमें इस पर गर्व है। गांव के बुजुर्ग भी इसे अपनाते हुए इसे अपनी पहचान मानते हैं। इस परंपरा का पालन करते हुए, गांव के लोग गांव के बाहर शादी करने से परहेज करते है।

प्रेम विवाह बन गई परंपरा

ग्रामीणों ने बताया कि यह कोई फैशन या ट्रेंड नहीं है, जिसे फिल्मों से देखकर हमारे बच्चे अपना रहे है, बल्कि यह हमारी परंपरा है। यहां के लोग मानते हैं कि प्यार से किया गया रिश्ता मजबूत होता है, और यही कारण है कि वे अपने साथी को स्वयं चुनते हैं। इस गांव में होने वाली शादियां अन्य गांवों से बिल्कुल अलग हैं, क्योंकि यहां परिवारों को इस तरह के फैसले में दखल देने की जरूरत नहीं होती।यहां के लोग अपने रिश्तों को पूरी तरह से स्वतंत्र रूप से देखते हैं. परिवारों का मानना है कि यदि लड़का और लड़की एक-दूसरे को पसंद करते हैं, तो वे शादी करने के लिए स्वतंत्र हैं।

 

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother