महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं के वाहन को डंपर ने रौंदा, छह की मौत, कई घायल

In Punjab, a trailer rammed into a pickup truck carrying 30 people; eight pilgrims died, and several others were injured.

मृतकों में पांच महिलाएं और दस साल का एक बच्चा शामिल है।

गाजीपुर । यूपी के गाजीपुर जिले में शुक्रवार दोपहर महाकुंभ से लौट रहा श्रद्धालुओं का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर उसमीकला मोड़ के पास हुआ। डंपर ने श्रद्धालुओं से भरे पिकअप को रौंद दिया, हादसा इतना भयानक था कि लोगों के शवों के टुकड़े रोड पर जगह- जगह बिखर गए। मरने वालों में दो पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं। पिकअप सवार श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। सभी गोरखपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मची चीख- पुकार

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। मौके पर डीएम आर्यका अखौरी समेत कई अधिकारी पहुंचे हैं। हादसा इतना भयानक था कि शवों के टुकड़े सड़क पर बिखर गए। जिसे दखे लोगों का कलेजा कांप गया। पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा किया। घटनास्थल पर अफरा- तफरी का माहौल है। पुलिस लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटी रही है। वहीं मृतकों के शव को कब्जे में लिया गया है।
इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां