महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर से टकराई, चार लोगों की मौत, पांच घायल

Accident in Raebareliin 4kill

गाड़ी की रफ्तार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे थी

रायबरेली। यूपी के रायबरेली जिले में मंगलवार सुबह प्रयागराज स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की तेज रफ्तार कार एक ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। हादस इतना भयानक हुआ कि मौके पर पहुंचे लोगों की रूह कांप गई। हादसे की वजह कार की रफ्तार तेज होना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि गाड़ी की रफ्तार करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे थी

हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों के कार को देखकर होष उड़ गए, क्योंकि का एकदम से कबाड़ा हो गई थी। कार के कुछ हिस्से बाहर पड़े थे। पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। यह हादसा कैसे हुआ कोई नहीं बता पाया ।अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक को झपकी आने से यह हादसा हुआ। पोस्टमार्टम हाऊस से परिजन अपनों की मौत से गमगीन थे। सीओ सदर अमित सिंह का कहना है कि ट्रैक्टर-चालक से पूछताछ की जा रही है कि यह हादसा कैसे हुआ और किसकी लापरवाही थी।

मची चीख-पुकार

जिस दरियापुर चौराहा पर यह हादसा, वहां पर अक्सर चहल-पहल रहती है। यह हादसा पलक झपते हुआ। वहां पर मौजूद लोग कैसे क्या हुआ, समझ ही नहीं पाए। शोरगुल की आवाज आई तो लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। चूंकि घटनास्थल से थाना कुछ ही दूरी पर है। ऐसे में थाना प्रभारी दयानंद तिवारी भी मौके पर आ गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चार लोगों की जिंदगी को नहीं बचाया जा सका।

यह हुए हादसे का शिकार

कार सवार घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने आशीष द्विवेदी (45), दीपेंद्र रावत (40), माया (45), रजनी (55) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनुज त्रिपाठी (30), शुभम (25), प्रभा नेगी (55) के अलावा ललिता और शुभम को भर्ती कर लिया गया। घायल प्रभा नेगी की हालत होने पर चिकित्सकों ने उन्हें एम्स रेफर कर दिया। एम्स से प्रभा को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। कार आशीष चला रहे थे।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर