अलीगढ़ में बाबा साहेब की प्रतिमा हटाने को लेकर बवाल, छह बाइक फूंकीं, 10 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

Stone pelting and arson

एसएसपी समेत सभी आला अफसर कैंप किए हुए हैं।

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में मंगलवार शाम बाबा साहब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को हटाने को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।लोगों ने पथराव करते हुए बाइकें फूंक दी, जिससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। अलीगढ़ में रोरावर क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर-भीमपुर में एक दिन पहले रात में लगाई गई आंबेडकर की प्रतिमा को पुलिस के हटाने पर बवाल हो गया। गुस्साई भीड़ ने पहले पुलिस पर हमला किया और फिर पुलिस कर्मियों की छह बाइकें फूंक दीं, जबकि पुलिस के चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ की। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। हवाई फायरिंग भी की गई। वहीं भीड़ की तरफ से किए गए पथराव में दस से ज्यादा पुलिस कर्मी चोटिल हो गए हैं। गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसएसपी समेत सभी आला अफसर कैंप किए हुए हैं।

ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद

पुलिस के अनुसर गांव इब्राहिमपुर-भीमपुर में बघेल समाज और अनुसूचित जाति के लोगों के बीच ग्राम समाज की भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा है। यहां ग्राम समाज की जमीन के दो प्लॉट खाली पड़े हैं। एक प्लॉट पर 27 जनवरी को बघेल समाज के लोगों ने मंदिर का निर्माण शुरू करा दिया। अनुसूचित जाति के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से की। पहुंची पुलिस ने मंदिर का निर्माण रुकवा दिया। इसके बाद 27 जनवरी की रात को दूसरे प्लॉट पर अनुसूचित जाति के लोगों ने आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कर दी। बघेल समाज के लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। प्रतिमा को हटवाने की मांग गूंजने लगी। जब लोगों को लगा कि पुलिस प्रतिमा को हटा सकती है तो समाज के लोगों की भीड़ प्रतिमा स्थल को घेरकर बैठ गई। अफसरों ने लोगों को समझा-बुझाकर प्रतिमा हटवाने की कोशिश की लेकिन लोग तैयार नहीं हुए। वहीं इससे गांव में भी तनाव बढ़ रहा था।

प्रतिमा हटाते ही हुआ बवाल

मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस ने यहां से प्रतिमा हटा दी और उसे लेकर जाने लगे। इस पर दो दिन से प्रतिमा स्थल को घेरकर बैठे लोग भड़क गए और पुलिस पर पथराव कर दिया। क्योंकि उस समय पुलिस वालों की संख्या कम थी लिहाजा भीड़ के आगे रुक नहीं पाए भागकर जान बचाई। पुलिस वाले अपने चार पहिया और दोपहिया वाहन वहीं छोड़ भागे। भीड़ ने दोपहिया वाहनों में आग लगा दी जबकि चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। आनन-फानन आसपास के थानों की पुलिस को बुला लिया गया। बवाल बढ़ने पर अलीगढ़-गोंडा मार्ग पर ट्रैफिक को रोक दिया गया। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। करीब छह राउंड हवाई फायरिंग भी हुई है। बाद में पुलिस ने गांव में तलाशी अभियान चलाया। अधिकांश लोग घरों को बंद करके निकल गए थे। भारी पुलिस बल गांव में तैनात कर दिया गया है। एसएसपी संजीव सुमन का कहना है कि बवाल करने वालों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है।

जमीन पर कब्जे की कोशिश

थाना रोरावर के ग्राम भीमपुर में 26 जनवरी से एक विषय चल रहा था। ग्राम के लोगों ने ग्राम सभा की जमीन पर एक अम्बेडकर जी की प्रतिमा की स्थापना रातों रात की, उससे पहले उस काम को थाने के द्वारा रुकवाया गया था। आधा बना हुआ था, उसको रुकवाया गया था। उसके दो-तीन दिन में उन लोगों के द्वारा रात में ही एक मूर्ति की स्थापना कर दी। तब से ही प्रशासन व पुलिस लगातार बातचीत कर रही थी। तभी से फोर्स मौके पर मौजूद रही है। अलग-अलग स्तर पर वार्ता की गयी। अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन ने कहा कि ये बिल्कुल स्पष्ट नियम है कि ग्राम समाज की भूमि पर इस तरह से किसी महापुरुष की या अन्य कोई प्रतिमा स्थापित नहीं कराई जा सकती। ये बात ग्रामीणों को व उनके नेतृत्वकर्ताओं को बार-बार समझाई गई। उसी क्रम में उन्हें लगातार बातचीत कर बताया गया। रहा सवाल निचले स्तर की लापरवाही का और समय से सूचनाएं न मिलने का तो इसकी जांच कराई जाएगी। जो भी जवाबदेह होंगे। उन पर कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.