छावा में रायल छवि में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना, वायरल हो रहा लुक

Maharani Usebai

रश्मिका के लुक की की बात करें तो पोस्टर में वह लाल साड़ी, माथे पर बिंदी और हैवी ज्वेलेरी पहने लोगों को लुभा रही हैं।

मनोरंजन डेस्क:  पुष्पा 2 धमाल मचाने वाली रश्मिका मंदाना अब विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘छावा’ से धूम मचाने को तैयार है। इस फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में नजर आएंगे तो रश्मिका मंदाना उनके अपोजिट महारानी येसूबाई की भूमिका में दिखाई देंगी। इसी बीच मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ाते हुए फिल्म से रश्मिका का पहला लुक रिलीज कर दिया है। नए पोस्टर में एक्ट्रेस महारानी लुक में काफी रॉय लग रही हैं। महारानी येसूबाई के किरदार में एक्ट्रेस का अंदाज काफी अलग है और फैंस को भी पसंद रहा है।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया

रश्मिका के लुक की की बात करें तो पोस्टर में वह लाल साड़ी, माथे पर बिंदी और हैवी ज्वेलेरी पहने लोगों को लुभा रही हैं। नाक में नथ और सर पर पल्लू ने उनके इस शाही अंदाज में चार चांद लगा दिए हैं। उनका ये ट्रेडिशनल लुक किसी महारनी की तरह है जो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। छावा के मेकर्स मैडॉक्स फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज के बारे में जानकारी दी है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, “हर महान राजा के पीछे बेजोड़ ताकत वाली एक रानी खड़ी होती है। मिलिए स्वराज्य का गौरव महारानी येसूबाई के रूप में रश्मिका मंदाना से।”इतना ही नहीं, मैडॉक्स ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज से पर्दा उठाते हुए लिखा, “छावा का ट्रेलर कल रिलीज होगा।” रश्मिका मंदाना ने फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

14 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं फिल्म का ट्रेलर कल यानी 22 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है। बता दें कि छावा को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है और मेडॉक्स फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूज किया है।पोस्टर आउट होते ही दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए। रश्मिका मंदाना का महारानी लुक देखकर फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ के लिए रश्मिका मंदाना अपने येसूबाई अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनकी शाही और सुंदर उपस्थिति वास्तव में ऐतिहासिक चरित्र के सार को दर्शाती है।’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘रश्मिका मंदाना जबरदस्त लुक’।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria