मिर्जापुर: 13 साल के किशोर ने दादा- दादी को कुल्हाड़ी से काट डाला, खुद का गला काटा

Murder of grandparents

सिर और चेहरे पर गंभीर हमले से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

मिर्जापुर। यूपी के मिर्जापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई, यहां एक 13 साल के किशोर ने अपने दादा-दादी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर डाली, इसके बाद खुद अपना भी गला काट लिया। छोटू ने दोपहर बाद अपने दादा पितांबर (70) और दादी हीरावती (68) के पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जब तक दोनों कुछ समझ पाते तब तक उसने दोनों की जान ले ली। सिर और चेहरे पर गंभीर हमले से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
शोर सुनकर लोग उसे पकड़ने दौड़े तो उसने खुद को चाकू मारकर जान देने की कोशिश की। मौके पर पहुंचे उसके पिता एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी राजगढ़ लेकर आए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। एक साथ वृद्ध जोड़े की मौत से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं परिजनों ने अभी तक इस वारदात की वजह नहीं बता पाए।
इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours