अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में पत्नी निकिता और मां-भाई लगे पुलिस के हाथ, भेजा जेल

जौनपुर। पत्नी और ससुराल वालों को प्रताड़ना से तंग आक आत्महत्या करने वाले अतुल सुभाष की जौनपुर निवासी पत्नी और साले को शनिवार को पुलिस ने गुरुग्राम और प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया।। डीसीपी व्हाइट फील्ड डिवीजन (बंगलूरू) शिवकुमार ने बताया कि अतुल सुभाष आत्महत्या मामले में आरोपी निकिता सिंघानिया को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

120 ता​रीख के बाद भी नहीं मिला न्याय

हमारी कानून व्यवस्था में खामी की वजह से एकआई इंजीनियर को कोर्ट में 120 तारीख के बाद न्याय नहीं मिला उपर से उसकी पत्नी और ससुराल वाले आए दिन नए-नए तरीके से उसे प्रताड़ित करते थे। इस वजह 34 वर्षीय आईटी पेशेवर अतुल सुभाष ने आत्महत्या कर ली, इससे पहले उसने डेढ़ घंटे का वीडियो व 24 पन्ने का सुसाइड नोट छोड़ा था,पत्नी और ससुराल वालों के साथ जज को दोषी को ठहराया है।

अतुल के भाई ने दर्ज कराई एफआईआर

अतुल के भाई विकास कुमार की शिकायत पर अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया समेत चार लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की थी। निकिता सिंघानिया, उनकी मां निशा सिंघानिया, भाई अनुराग सिंघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सभी लोग तभी से फरार चल रहे थे, जिन्हें शनिवार को​ गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया,जहां से सभी को न्याय​यिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.