संभल के एक मकान में मिले इतने गैस सिलेंडर, जिसे देख अधिकारियों के उड़े होष

संभल। यूपी के संभल जिले से रोज हैरान करने वाली नई खबर सामने आ रही है। कभी पुलिस टीम पर हमला तो कभी बिजली चोरी के लिए मस्जिद में अवैध पावर हाउस बनाने का मामला सामने आ रहा है। वहीं रविवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान एक मकान से 25 सिलेंडर मिले, जिसे देखकर अधिकारियों के होष उड़ गए। सूचना पर पहुंचे आपूर्ति विभाग ने मकान मालिक से इतने सिलेंडरों के बारे में पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए न ही इन सिलेंडरों से संबंधित दस्तावेज दिखा पाए। इसके बाद टीम ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया, मकान मालिक से कहा कि दस्तावेज दिखाओगे तभी सिलेंडर वापस मिलेंगे। अन्यथा नियम विरोधी काम करने के आरोप में कार्रवाई होगी। वहीं मकान ने बताया कि घर में शादी थी, जिसमें सिलेंडर यूज किए गए थे, लेकिन इतने सिलेंडर कहा से आए इसका जवाब नहीं दे सका।

यह है पूरा मामला

रविवार को हिंदूपुरा खेड़ा में अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई चल रही थी। बुलडोजर की मदद से मकानों के आगे बने अवैध स्लैब और सीढ़ियों को तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान आपूर्ति विभाग को एक घर में बड़ी मात्रा में सिलेंडर होने की जानकारी मिली। घर में 25 सिलेंडर देखकर विभागीय अधिकारियों के होश उड़ गए। इनमें से 23 सिलेंडर खाली और दो भरे हुए पाए गए। मौके पर मकान स्वामी हाजी रफ्फान से सिलेंडरों के बारे में पूछताछ की गई।उन्होंने बताया कि घर में शादी का आयोजन था। वैवाहिक कार्यक्रम में इन सिलेंडरों का उपयोग किया गया था।
अधिकारियों ने सिलेंडर से संबंधित दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इसके बाद टीम ने सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया।साथ ही दस्तावेज दिखाने पर वापस करने और 3/7 की कार्रवाई करने की बात कही। आपूर्ति निरीक्षक सजन लाल ने बताया कि सिलेंडरों का इतनी बड़ी मात्रा में घर में रखा जाना नियम उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों का जमा होना आसपास के लोगों के लिए भी खतरा बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’