पत्नी भांजे के प्यार में पागल हुई तो युवक ने सगी बहन को दी खौफनाक सजा

When his wife fell madly in love with his nephew, the young man gave a horrific punishment to his real sister

परिजनों ने पुलिस को बताया कि भूरा के अपनी मामी से प्रेम संबंध हो गए।

आगरा। यूपी के आगरा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई, यहां एक युवक का अपनी मामी से प्रेम प्रसंग हो गया। मामी भी भांजे के प्यार में फना हो गई। वह दो बार उसके साथ घर से भाग गई। यह बात उसके पति को इतनी नागवार गुजरी कि उसने अपनी बहन की ही बेरहमी से हत्या कर दी। उसके शव को प्लास्टिक की बोरे में भरकर एक खाली प्लॉट में फेंक दिया।सोमवार सुबह पता चलने पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर​ लिया।

यह दिल दहलाने वाली वारदात आगरा के टेढ़ी बगिया (ट्रांस यमुना) की हैं। माता वाली गली, टेढ़ी बगिया निवासी प्रताप सिंह मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे कुलदीप और भूरा हैं। बेटी खुशी की शादी हो चुकी हैं। प्रताप सिंह ने बताया कि पत्नी गीता देवी का भाई रवि, अपनी पत्नी और बच्चे के साथ 10 महीने पहले पड़ोस के एक मकान में किराये पर रहने आया था। रवि भी मजदूरी करता है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भूरा के अपनी मामी से प्रेम संबंध हो गए।

भांजे के साथ महिला फरार

16 फरवरी को भूरा मामी को लेकर भाग गया। परिजनों के खोजने पर वे दोनों बल्लभगढ़ (हरियाणा) में मिले। 24 फरवरी को भूरा को ले आए, तब रवि की पत्नी ने आने से मना कर दिया। दो दिन बाद परिवार के लोग उसे भी समझाकर ले आए। मामला थाने तक पहुंचा। 28 फरवरी को पति और बच्चे को छोड़ भूरा के साथ वह दोबारा चली गई। यह बात रवि को खराब लगी। वह बेटे को भी साथ नहीं रखना चाहता था। उसने रविवार को गीता देवी को अपने पास बुलाया।

रात में हुई थी पति से बात

प्रताप सिंह ने बताया कि वह काम करके घर आए तो गीता नहीं थीं। उन्होंने कॉल किया तो बताया कि वह रवि के साथ मायके धनौली आई हैं। रात तक आ जाएगी। सोमवार सुबह 6 बजे महावीर के मकान में किराएदार संतोष की पत्नी जूली प्लाॅट में कूड़ा फेंक रही थीं। उनकी नजर कूड़े के ढेर में पड़े बोरे पर गई। बोरे से बिछिया पहनी महिला के पैर दिख रहे थे। जानकारी पर लोग जुट गए। बोरा देखा तो गीता देवी का शव मिला। बेटे कुलदीप ने बताया कि गीता देवी का गला रेता गया था। हाथ-पैर भी रस्सी से बंधे थे। आशंका है कि रवि ने साजिश के तहत गीता को बुलाया और हत्या कर दी। बोरे के पास में खून से सना चाकू पड़ा था। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर रवि के घर का ताला तोड़ा। कमरे में संघर्ष के निशान मिले। फर्श पर गीता की चूड़ियां टूटी थीं। रवि ने बहन को बहाने से बुलाया था।

 

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria