झांसी मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 बच्चों की मौत, 30 को बचाया

झांसी। यूपी के झांसी के मेडिकल कॉलेज के एनआईसीसीयू (शिशु) वार्ड में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया, इस हादसे में 10 नवजात बच्चों की मौत हो गई, साथ ही आग से कई बच्चे झुलस गए। स्टॉफ ने कड़ी मेहनत करके 30 बच्चों की जान बचाई। मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। दस बच्चों की मौत की सूचना से झांसी से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया।

मेडिकल कॉलेज की बिजली काटी गई

झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर जिलाधिकारी समेत सभी प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं। सेना का दमकल वाहन मौके पर पहुंच चुका है। मेडिकल कॉलेज की बिजली काट दी गई है। अब तक करीब 30 से अधिक बच्चों का रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

इसे भी पढ़ें…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother