आगरा में खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो भाईयों समेत तीन को फावड़े से काट डाला, दो घंटे बाद पहुंची पुलिस

आगरा। यूपी के आगरा जिले में मंगलवार को खेत से ट्रैक्टर निकालने के विवाद में दो भाईयों समेत तीन को पड़ोसी खेत मालिकों ने फावड़े और कुल्हाड़ी से काट डाला। एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने रास्ते में दम तोड़ दिया, दो अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए, सूचना देने के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक हत्यारोपी घरों में ताला डालकर भाग गए थे। यह वारदात आगरा के थाना खंदौली क्षेत्रआ के गांव गुड़ा की है। यहां दो भाइयों की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि जिस समय झगड़ा हुआ, उस समय आसपास के खेतों में कोई नहीं था। हमलावर रघुवीर और अन्य पर कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला करते रहे। 25 मिनट तक मारते— पीटते रहे।

ताबड़तोड़ वार कर ली जान

मंगलवार सुबह रघुवीर सिंह बेटे अनिल और विनय के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहे थे। आरोप है कि बेताल और उसके परिवार के लोगों ने रघुवीर से ट्रैक्टर उनके खेत से न निकालने के लिए कहा, इस पर वो दूसरे रास्ते से ट्रैक्टर ले गए। रघुवीर खेत पर बेताल के पास ही रुक गए। इस बीच दोनों में विवाद हो गया। बेताल और अन्य ने रघुवीर पर हमला बोला।कुल्हाडी और फावड़े से उन पर ताबड़तोड़ प्रहार किए।

रघुवीर की चीखपुकार सुनकर खेत में काम कर रहे उनके भाई सत्यपाल, देवानंद और उनकी पत्नी सरोज बचाने पहुंच गए। मगर, बेताल पक्ष ने तीनों पर हमला बोला। गर्दन पर कुल्हाड़ी और फावड़े से कई प्रहार किए। रघुवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सत्यपाल, सरोज और देवानंद गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देखकर आरोपी फरार हो गए। जानकारी पर ग्रामीण आ गए। वह घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर, रास्ते में सत्यपाल ने भी दम तोड़ दिया। सरोज और देवानंद का इलाज चल रहा है।

72 बीघा खेत पर भी हुआ था विवाद

रघुवीर के पिता होती लाल और बेताल के पिता राम सिंह ने झरना नाले के समीप गुड़ा में 72 बीघा खेत खरीदा था। पिता की मौत के बाद खेत को बेताल और रघुवीर के परिवार के लोग जोत रहे थे। दोनों के बीच हिस्से नहीं बांटे गए थे। आपसी सहमति से दोनों अपने-अपने हिस्से की खेती कर रहे थे। रघुवीर को अपने खेतों पर जाने के लिए बेताल के खेतों से होकर जाना पड़ता था। बेताल इसका विरोध करता था।

मंगलवार को भी खेत से ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद के बाद रघुवीर और सत्यपाल की हत्या हुई। एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय ने बताया कि मृतक रघुवीर के बेटे अनिल ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बेताल, उसके बेटे सत्यप्रकाश, राहुल, सत्येंद्र, पत्नी किताबश्री, भतीजे कृष्णा और मित्र थान सिंह को नामजद किया है। आरोपी घरों पर ताला डालकर फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours