प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर देंगे सुभद्रा योजना की सौगात और इन परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

भुवनेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के नाम कई बड़ी योजनाओं की शुरूआत करेंगे। ओड़िशा में उनके स्वागत के लिए राज्य सरकार ने विशेष इंतजाम किए है। बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद यह प्रधानमंत्री मोदी की पहली यात्रा है। आज वह महिलाओं के लिए राज्य सरकार की सामाजिक कल्याण योजना (सुभद्रा योजना) के साथ ही कई बड़ी परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे।

26 लाख लोगों को सौंपेंगे पीएम आवास

वह सबसे पहले गडकाना गांव जाएंगे, वहां प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे। वे 26 लाख पीएम आवास घरों को लोगों को सौंपेंगे। इसके बाद वह दोपहर करीब 12 बजे जनता मैदान पहुंचेंगे। यहां से वे सुभद्रा योजना की शुरुआत करेंगे। वह 2,871 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाओं और 1,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। वे दोपहर करीब 1.15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सुभद्रा योजना

राज्य सरकार से मिले आंकड़ो के अनुसार इस योजना के लिए 60 लाख से अधिक महिलाएं पहले ही पंजीकरण करा चुकी हैं। 15 सितंबर या उससे पहले पंजीकरण कराने वाली महिलाओं को 17 सितंबर को 5,000 रुपये की पहली किस्त मिलेगी। इस पहल से 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। वित्तीय वर्ष 2024-25 से शुरू होकर, उन्हें सालाना 10,000 रुपये मिलेंगे, जो उनके आधार से जुड़े बैंक खातों में दो बराबर किस्तों में जमा किए जाएंगे, जो पांच साल की अवधि में कुल 50,000 रुपये होंगे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राज्य की राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसके लिए 500 अधिकारियों सहित 3,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस आयुक्त संजीव पांडा ने बताया कि जिन सड़कों से प्रधानमंत्री गुजरेंगे, उन सभी पर बैरिकेड लगाए गए हैं। कुल 11 पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) , 22 अतिरिक्त डीसीपी, 66 एसीपी, 100 निरीक्षक और 300 अन्य अधिकारियों समेत सुरक्षा बलों की 81 प्लाटून (प्रत्येक में 30 कर्मी) और 500 होम गार्ड तैनात किए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother