बरेली में जब चोरों को ग्रामीणों ने घेरा तो याद आई खाकी, बचाने पहुंची पुलिस भी पीट गई

बरेली। यूपी के बरेली जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां जब चोरों को ग्रामीणों ने लाठी—डंडे लेकर ​घेर लिया तो चोरों को लगा कि अब उनकी जान नहीं बचेगी तो एक चोर ने यूपी 112 पर फोन करके जान बचाने की गुहार लगाई। चोरों की जान बचाने पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। ग्रामीणों ने चोरों के साथ ही पुलिस की भी जमकर धुनाई कर दी। भागते समय कुछ पुलिस कटीले तारों में उलझकर घायल हो गए। ग्रामीणों के आक्रोश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने अलीगंज थाना पुलिस पर चोरों को शह देने का आरोप लगाया है।

पशुशाला से आठ भैंस चोरी

बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज में शुक्रवार रात भैंस चोरी करने आए चोरों को ग्रामीणों ने घेर लिया। जब चोरों को लगा कि उनकी जान अब नहीं बचेगी तो पुलिस को फोन करके बुलाया। पुलिस ने पहुंचकर किसी तरह चोरों को ग्रामीणों की भीड़ से छुड़ाया। इस दौरान पुलिसकर्मी भी पिट गए। बाद में एक और चोर पकड़ा गया। उसे भी ग्रामीणों ने पीटा। तीनों चोर दूसरे जिले के बताए गए हैं। भमोरा पुलिस ने तीनों चोरों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ कर रही है।

भमोरा थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज में शुक्रवार रात रामसेवक पाल की पशुशाला से आठ भैंस चोरी हो गईं। रात करीब एक बजे रामसेवक की नींद खुली तो पशुशाला में भैंसें न देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने ग्रामीणों को जगाया। लाठी-डंडे लेकर तलाश शुरू की। गांव के समीप गन्ने के खेत से आवाजें आ रही थीं। ग्रामीणों के खेत को घेर लिया।

चोरी की दो भैंसें बरामद

चोरों ने खुद को घिरता देख डायल 112 पर कॉल किया। जान बचाने की गुहार लगाई। वहीं किसी ने भमोरा थाना पुलिस को सूचना दी। भमोरा पुलिस के पहुंचने से पहले अलीगंज पुलिस पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने दो चोरों को पकड़ लिया। उनकी पिटाई की। बाद में मौके पर पहुंची भमोरा पुलिस दोनों चोर को थाने ले गई। एक चोर और पकड़ा गया। बताया गया कि ये चोर खेत में भैसों की रखवाली कर रहे थे। इनके साथी फरार हो गए। खेत में दो भैंसे बरामद हुईं।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर