फिरोजाबाद :दो युवकों ने वृद्धा को नशीली कोल्डड्रिंक ​पिलाकर की दरिंदगी, पुलिस ने दोनों को भेजा जेल

फिरोजाबाद। नशे में कामांध दो युवकों ने घर छोड़ने के बहाने एक साठ साल की महिला को बाइक से ले जाकर उसे नशीली कोल्डड्रिंक ​पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के हालत बिगड़ने पर उसे छोड़कर चले गए। महिला की हालत में सुधार होने पर पुलिस ने बयान ​दर्ज किया तो पूरी वारदात सामने आई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र की 60 वर्षीय वृद्धा 19 अगस्त को सुबह नारखी क्षेत्र के गांव स्थित मायके आई थीं। देर शाम वह घर लौट रही थीं। वह वाहन की प्रतीक्षा में खड़ी थीं। इस बीच वहां आए बाइक सवार ने गांव छोड़ने के नाम पर उन्हें बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में बाइक सवार को उसका दोस्त बंटू निवासी नगला सूरज नशे की हालत में मिल गया।

दोनों दोस्त वृद्धा को नगला सूरज के पास ले गए और कोल्डड्रिंक वृद्धा को जबरन पिला दी। इसके बाद दोनों दोस्तों ने उनसे दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बंटू को घटना की रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले तो दूसरे आरोपी की पहचान शाहनवाज निवासी 60 फुटा रोड रामगढ़ के रूप में हुई थी। एसओ पारूल मिश्रा ने बताया कि 28 अगस्त को उसे पचोखरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.