बरेली में 13 साल की किशोरी दो युवकों ने किया दुष्कर्म, दुखी पीड़िता ने आग लगाकर दी जान

बरेली। यूपी के बरेली जिले में एक 13 साल की दुष्कर्म पीड़िता ने आग लगाकर जान दे दी। किशोरी के आत्महत्या करने से पूरे जिले में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज साथ ही एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है। मृतका के पिता ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए नाबालिग समेत दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दो नाबालिग लड़के किशोरी को जबरन घर से ले गए थे। गांव के पास गन्ने के खेत में एक किशोर ने किशोरी के हाथ पकड़े और दूसरे ने दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने पर उसकी बड़ी बहन पहुंच गई तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गए।इस घटना से आहत होकर किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी।

घर पर अकेली थी दोनों बहनें

मृतका के पिता ने बताया कि वह 26 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ जन्माष्टमी पर ससुराल गया था। इसी दिन दोपहर में गांव के दो लड़के उनके घर आए। दोनों आरोपी किशोरी को जबरन गांव के पास गन्ने के खेत में ले गए। भोजीपुरा थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार एक किशोर ने किशोरी के हाथ पकड़ लिए और दूसरे ने दुष्कर्म किया। इसी बीच किशोरी की बड़ी बहन मौके पर पहुंच गई। किशोरी की बहन की आवाज सुनकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

बड़ी बहन ने दी जानकारी

27अगस्त को किसान पत्नी के साथ घर लौटा तो बड़ी बेटी ने सारी घटना बताई। किसान ने अपने भाई को आरोपियों के घर भेजा तो घर पर कोई नहीं मिला। किसान खेत पर पत्नी के साथ काम करने चला गया। 27 अगस्त की दोपहर में किशोरी ने डीजल शरीर पर डालकर आग लगा ली। सूचना पर किसान खेत से घर आया और गंभीर हालत में किशोरी को शहर के निजी अस्पताल में ले गया। वहां डॉक्टर ने मेडिकल कालेज भेज दिया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में किशोरी ने मंगलवार शाम दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria