देश भर में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित किया जाए।

11अगस्त 2024, लखनऊ। ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (AIMSS) की ओर से वन्दना सिंह द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि ऑल इंडिया महिला सांस्कृतिक संगठन (AIMSS) आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोलकाता में एक स्नातकोत्तर महिला मेडिकल छात्रो के साथ अत्याचार, बलात्कार और जघन्य हत्या की सबसे चौंकाने वाली घटना की कड़ी निंदा करता है। शहर के एक अस्पताल के वार्ड में ड्यूटी पर रहने के दौरान हुई यह अभूतपूर्व बर्बरता भारत में महिलाओं के लिए खतरनाक सुरक्षा संकट को उजागर करती है, यहाँ तक कि कार्यस्थलों पर भी। हम आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिकारियों द्वारा इस दुर्लभतम अपराध को दबाने और इसे मुख्य रूप से आत्महत्या का मामला बताने के गुप्त प्रयास और ड्यूटी पर मौजूद महिला डॉक्टरों और नर्सों को भी उचित सुरक्षा प्रदान न करने की राज्य सरकार की घोर लापरवाही की एवं अपराधी(ओं) को पकड़ने में देरी कि स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं।
इन परिस्थितियों में हम मांग करते हैं :-

1. अपराधी(ओं) को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और कठोर दंड दिया जाए।

2. डॉक्टरों, मेडिकल-नर्सिंग छात्रों, अस्पताल के कर्मचारियों, रोगियों और रोगी के रिश्तेदारों के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए जाएं।

3. मृतक पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर के परिवार के सदस्यों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।

4. देश भर में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर