दुल्हन के अरमानों पर फिरा पानी,सुहागरात से पहले ​मिला ऐसा दर्द की जीवन भर रहेगा याद

इटावा।यूपी के इटाव जिले में बुधवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, यहां शादी के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे ने फंदे पर लटककर जान दे दी। जिस घर में हंसी —खुशी का माहौल था, उसी घर से कुछ घंटे बाद ही रोने और चिलाने की आवाज आने लगी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इटावा के ऊसराहार थाना क्षेत्र के शिवरा गांव निवासी सतेंद्र यादव (25) की बरात बुधवार को दुल्हन लेकर दोपहर 12 बजे घर लौटी और शाम करीब छह बजे घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में दूल्हे ने फंदे से लटककरआत्महत्या कर ली। इससे घर में मातम फैल गया।काफी अरमानों के साथ ससुराल पहुंची दुल्हन चंद घंटों में ही विधवा हो गई,इस घटना से दोनों परिवारों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विवाह की रस्में भी नहीं हुई पूरी

सतेंद्र यादव की शादी सात किलोमीटर दूर स्थिति गांव रतनपुर निवासी ज्ञानसिंह की पुत्री विनीता से हुई।दो जुलाई को ताखा स्थिति गेस्ट हाउस में बरात पहुंची और शादी की दोनों परिवारों ने रश्में पूरी और शादी होने के बाद तीन जुलाई को दुल्हन लेकर बरात दोपहर शिवरा पहुंची। यहां परिवार ने स्वागत किया, रात में जागने के कारण रिश्तेदार व परिवार के लोग आराम करने लगे।घर की महिलाएं दुल्हन के साथ बैठकर अन्य रश्में पूरी करने लगी। इसी दौरान दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सतेंद्र यादव ने फंदे से लटककरआत्महत्या कर ली। छत पर गए रिश्तेदार ने कमरे में फंदे झूलते हुए देखा, तो घर में कोहराम मच गया।

वजह नहीं बता पाए ​परिजन

परिवार के लोगों ने शव को फंदे से उतारकर उमरैन स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि युवक की खुदकुशी की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कारण नहीं पता चल सका है और जांच की जा रही है। दोनों परिवार के लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है।

इसे भी पढ़े..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.