बदमाश रेहान का परिवार उसके नाम से लोगों को धमकाता था, मारपीट की वीडियो करता था वायरल

गाजियाबाद। गाजियाबाद पुलिस से मुठभेड़ में मारा गाया बदमाश रेहान का परिवार भी उसी की तरह दबंग किस्म का था, उसके घर वाले दुकानों से खरीदी करने के बाद पैसे देने की जगह अपने बेटे का धौंस देकर डराते थे। यहां तक कि मोहल्ले वालों को भी डरा-धमकाकर रखते थे। आस-पास के लोगों से पैसे तक छीन लेते थे। रेहान का परिवार लोगों को खुलेआम डंडों से पिटते थे और पीटने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते थे। रेहान के मारे जाने से दबी जुबान में लोगों ने खुशी जताई, उनका कहना है कि अब उन लोगों के बदमाश के परिवार के आंतक से मुक्ति मिल जाएगी।

बता दें कि रेहान ने 11 सितंबर 2022 को एक युवक से मारपीट की वीडियो इंस्टाग्राम पर भी डाली थी। वीडियो मे रेहान की दादी और परिवार के अन्य सदस्य एक युवक को अपने घर के सामने डंडे से पीट रहे हैं। आसपास के लोग खड़े होकर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि परिवार ऐसा लोगों में अपना खौफ बनाने के लिए करते थे, कोई विरोध करने की हिम्मत भी नहीं कर पाता था। उधर शनिवार को डाबर तालाव कॉलोनी में सुरक्षा को लेकर पीएसी बल को तैनात किया गया है।

मन्नू की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में फरार मन्नू की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। लेकिन आरोपी हाथ नहीं आया है। पुलिस टीम ने मन्नू के कई ठिकानों पर छापा मारा है। मन्नू का फोन बंद आ रहा है। इस मामले में उपनिरीक्षक राहुल शर्म ने लोनी थाने में मृतक रेहान और मन्नू उर्फ सुहैल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।कंधे में गोली लगने से घायल हुए सिपाही विजय राठी का कौशांबी यशोदा अस्पताल में इलाज चल रहा है।

परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप

एकाउंटर के बाद बदमाश रेहान को पुलिस दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। रेहान की मौत की खबर सुनकर उसके परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। रेहान के शव का पोस्टमार्टम दिल्ली जीटीबी अस्पताल के डॉक्टरों को करना है। डॉक्टरों को पोस्टमार्टम की फाइल कई स्थानों पर पहुंचानी होती है, इसलिए दिन के समय पोस्टमार्टम नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम के बाद रेहान के शव को परिजनों द्वारा लोनी लाया जाएगा।

मन्नू पर 16 मुकदमे हैं दर्ज

मन्नू और रेहान के परिवार की पहली पीढ़ी भी अपराध की दुनिया से वाकिफ रहे हैं। मन्नू और रेहान ने अपराध को विरासत में ले लिया और जुर्म की दुनिया में आ गए। दोनों चाचा भतीजे हैं। मन्नू पर 16 तो रेहान पर चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को मन्नू उर्फ सुहैल के घर के आसपास के लोगों से जानकारी मिली कि मन्नू का जन्म जेल में हुआ था। आपराधिक इतिहास के अनुसार उसका जन्म चार जनवरी 2002 में हुआ था। मन्नू की मां शबनम पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि पुलिस को अभी जानकारी नहीं मिली है कि शबनम मन्नू के जन्म के दौरान कब और कौन-सी जेल में थी। पुलिस जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother