आगरा: Gang rape victim raped इस धरती पर जज को न्याय का देवता तो वकीलों को उनका दूत माना जाता है, अगर क्या हो अगर यहीं दूत हैवान बन जाए तो इस समाज में लोग किसके पास फरियाद लेकर जाए। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के आगरा जिले से सामने आया। यहां एक अधिवक्ता ने गैंगरेप पीड़िता से दुष्कर्म किया, इसके बाद पीड़िता की शिकायत पर जब पुलिस दबिश देने पहुंची तो आरोपी ने छत से छलांग लगा दी, जिससे उसकी दोनों टांगे टूट गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पीड़िता औरैया जिले की रहने वाली है। वर्ष 2022 में उसने थाना एत्मादपुर में सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था, जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है। गुरुवार को वह सुनवाई के लिए आई थी। युवती का आरोप है कि आरोपियों के अधिवक्ता जितेंद्र सिंह ने संपर्क कर कहा कि समझाैता करा देगा। मिलने के लिए बुलाने लगा। वह परेशान थी, इसलिए मिलने के लिए राजी हो गई। आरोप है कि जितेंद्र सिंह गाड़ी में लेकर युवती को कुबेरपुर ले गया। रास्ते में बीयर भी पिलाई। आरोपियों ने बात की मगर उनमें बात नहीं बन सकी। वह वापस जाना चाहती थी, लेकिन रात हो चुकी थी। अधिवक्ता ने कहा कि रात में रुक जाओ। वह उसे एकता थाना क्षेत्र स्थित शिल्पग्राम के पास होटल ताज राॅयल में ले गया। कमरा नंबर 106 में ठहरा दिया। रात में खाना खिलाने के बहाने पहुंच गया। इसके बाद दुष्कर्म किया। उसे बाहर नहीं जाने दिया।
युवती ने छिपकर बचाई जान
आरोपी युवती को पुलिस के पास जाने से रोकने के लिए कमरे से निकलने नहीं दे रहा था। इस बीच रात में वह पानी पीने के बहाने बाहर आई और होटल में छिप गई। बाद में आरोपी उसे ढूंढने आया। उससे बचकर वो कमरे में चली गई। दरवाजा बंद कर लिया। वह काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद चला गया। शुक्रवार को थाना एकता में जाकर शिकायत की। एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि युवती की तहरीर पर दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया है। दबिश के दौरान आरोपी पड़ोसी की छत से कूदा, जिससे वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज जारी है। उसके दोनों पैरों की हड्डी टूट गई हैं। इस पर उसका अस्पताल में ही रिमांड कराया गया। आरोपी जितेंद्र को ठीक होने पर जेल में दाखिल किया जाएगा।
होटल के सीसीटीवी कब्जे में लिए
एसीपी ने बताया कि जांच के लिए होटल में टीम भेजी गई। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आरोपी नजर आ रहा है। रजिस्टर में भी उसने अपने नाम से एंट्री कराई थी। उसका होटल में आना प्रमाणित हो गया है। इसके अलावा कमरे से फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। इसकी रिपोर्ट मिलना बाकी है। उसके कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। उधर, आरोपी के बारे में जानकारी मिली है कि उसका भाई थाना एत्माद्दाैला क्षेत्र से लुटेरी दुल्हन के मामले में पकड़ा गया था। शादी के बाद युवती सामान समेटकर भाग गई थी।
SIR : सिर्फ आधार के भरोसे नहीं बन सकेंगे मतदाता, चुनाव आयोग ने निर्वाचन अधिकारियों को भेजे निर्देश
