टाटा पावर ने भारत भर में शुरू किया ‘घर घर सोलर, टाटा पावर के संग’ अभियान

बिजनेस डेस्क। भारत की नंबर 1 रूफटॉप सोलर कंपनी और टाटा पावर रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड की संपूर्ण मालिकी की उपकंपनी टाटा पावर सोलर सिस्टम्स लिमिटेड ने ‘#घरघरसोलर, टाटा पावर के संग’ राष्ट्रीय अभियान राजस्थान के जोधपुर से शुरू किया। साल भर सबसे ज़्यादा धूप का मौसम रहने की वजह से जोधपुर को भारत की सन सिटी या सूर्य नगरी कहा जाता है। टाटा पावर के सीईओ और एमडी डॉ प्रवीर सिन्हा ने टीपीआरईएल के सीईओ और एमडी दीपेश नंदा, कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी और चॅनेल सहयोगियों की मौजूदगी में योजना का शुभारंभ किया। आवासीय सोलर रूफटॉप समाधानों को अपनाने के लिए उपभोक्ताओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रीय अभियान की शुरूआत इस लॉन्च के साथ की गयी है।

उन्नत रूफटॉप सोलर

इस अभियान के साथ कंपनी भारत के कोने-कोने में अपना विस्तार कर रही है, सोलर एनर्जी समाधानों को अपनाने को बढ़ावा देकर स्थायी भविष्य को प्रोत्साहन दे रही है। अभियान की शुरूआत करते हुए, टाटा पावर के सीईओ और एमडी डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा, “मैं भारत की सन सिटी जोधपुर से ‘घर घर सोलर’ अभियान के ज़रिए लोगों के नेतृत्व में स्वच्छ ऊर्जा आंदोलन की शुरूआत करते हुए बेहद खुश हूं। टाटा पावर सबसे अनुभवी और तकनीकी रूप से उन्नत रूफटॉप सोलर प्रदाता है, हमने पूरे भारत भर में विस्तार करते हुए रूफटॉप सोलर को तेज़ी से अपनाने में मदद की है। 310 जिलों में फैला हुआ हमारा व्यापक चैनल पार्टनर नेटवर्क और इस क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड हमें देश के लाखों उपभोक्ताओं के लिए स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रस्तुत करने वाले सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद भागीदार की पहचान दिलाता है।”

आजीवन सेवा और बिक्री

34 से अधिक वर्षों की विशेषज्ञता के साथ, टाटा पावर सोलर स्थायी ऊर्जा आंदोलन में सबसे आगे है। कंपनी अपने रूफटॉप उपभोक्ताओं को अधिकतम लाभ प्रदान करती है। मॉड्यूल पर 25 साल की वारंटी, विश्वसनीय गुणवत्ता का आश्वासन, 310 से अधिक ज़िलों में विशेष बिक्री और सेवा, पूरे भारत में आजीवन सेवा और बिक्री के बाद सहायता, फाइनेंसिंग के आसान विकल्प और सोलर रूफटॉप सिस्टम के लिए बीमा आदि इसमें शामिल हैं। इस अभियान के ज़रिए, कंपनी सोलर रूफटॉप समाधानों को अपनाने के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना चाहती है और उपभोक्ताओं को आश्वस्त करना चाहती है कि टाटा पावर सोलर के पास ये समाधान सभी के लिए आसानी से उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours