कांग्रेस के गले की फांस बनी एक लाख देने की गारंटी, सुबह से ही लगी महिलाओं की भीड़

लखनऊ। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदाताओं को लुभाने के लिए कई ऐसे वादे किए जिसे सुन जनता कांग्रेस को वोट देने को मजबूर हो गई। हालांकि उसका फायदा कांग्रेस को हुआ, एक सीट से छह सीट पर पहुंच गई। वहीं बुधवार सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाएं कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर अपने एक लाख रुपये देने की मांग करने लगी।‌ यह देख कांग्रेस पदाधिकारियों के हाथ पाव फूल गए।

महिलाओं की नहीं हुई सुनवाई

महिलाओं का कहना था कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में गारंटी कार्ड जारी कर एक लाख रुपए देने का वादा किया था, जिसको लेने वह लोग आए हैं। महिलाओं का आरोप था कि कांग्रेस मुख्यालय के भीतर उनका जाने नहीं दिया जा रहा है। गेट पर मौजूद लोगों ने कहा अभी उनके कार्ड उपलब्ध नहीं है। वहीं, इस मामले में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश सिंह का कहना है कि कांग्रेस ने चुनाव के पहले गारंटी कार्ड जारी किया था, जिसमें सरकार बनने के बाद‌ एक लाख देने की बात कही गई थी। चुनाव से पहले बड़ी संख्या में यह कार्ड लोगों को बांटे भी गए थे।

Guarantee of giving one lakh became a noose for Congress, crowd of women gathered since morning
गारंटी कार्ड जारी कर एक लाख रुपए देने का वादा किया था, जिसको लेने वह लोग आए हैं।

बुधवार सुबह जब महिलाएं आई तो कार्यालय कर्मचारी ने कुछ महिलाओं को रखे कार्ड वितरण भी किया, मगर अभी इस पर आगे फैसला किया जाएगा। अब कांग्रेस पदाधिकारियों के सामने यह समस्या पैदा हो गई कि कैसे महिलाओं को मनाया जाए। कही कांग्रेस की यह गारंटी कांग्रेसियों के गले की फांस न बन जाए।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां