पीलीभीत में अनियंत्रित डीसीएम पेड़ से टकराई, तीन मजदूरों की मौत, 33 घायल

पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में मुरादाबाद से लखीमपुर खीरी डीसीएम से मजदूरी करने जा रहे श्रमिकों का वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है डीसीएम में कुल 50 लोग सवार थे, यह हादसा शुक्रवार तड़के हुआ।

मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को डीसीएम से बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। डीसीएम में बुरी तरह से फंसे चालक को पौन घंटे बाद गेट काटकर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे भी जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया। जब यातायात सुचारू हो सका। जानकारी होने पर डीएम और एसपी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने घायलों को हाल जाना। सभी लोग ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मृतकों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां