सस्पेंस बरकरार:अमेठी-रायबरेली से राहुल और प्रियंका चुनाव लड़ने को तैयार नहीं, मंथन जारी

नई दिल्ली। यूपी की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीट अमेठी और रायबरेली से प्रत्याशी उतारने को लेकर कांग्रेस भारी संकट में है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मैदान में उतरने से कतरा रहा है, जबकि पार्टी का एक बड़ा वर्ग चाहता है कि अमेठी से राहुल गांधी और रायबरेली से प्रियंका गांधी ही मैदान में उतरे,लेकिन दोनों नेताओं ने अभी तक चुनाव लड़ने का कोई संकेत नही दिया, जबकि नामांकन को अभी तीन दिन ​ही शेष बचे है। पार्टी के वरिष्ठ नेता दोनों को मनाने में जुटे है।

कयास का दौर जारी

कयास लगाए जा रहे है कि बुधवार या गुरुवार को पार्टी अंतिम फैसले पर पहुंच सकती है। बुधवार को राहुल गांधी का चुनाव प्रचार का कोई कार्यक्रम नहीं है। वहीं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शाम को दिल्ली पहुंचेंगे। कहा जा रहा है कि खरगे एक बार फिर राहुल गांधी को मनाने की कोशिश करेंगे। अभी तक माना जा रहा था कि राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा अमेठी व रायबरेली से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन, अब जबकि नामांकन की अंतिम तिथि में महज तीन दिन बाकी है और पार्टी में चुप्पी है तो तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

अगर प्रियंका वाड्रा रायबरेली से चुनाव लड़ती हैं, तो वह कांग्रेस से चुनावी राजनीति में प्रवेश करने वाली नेहरू-गांधी परिवार की आठवीं सदस्य होंगी। यदि प्रियंका चुनाव जीतती हैं, तो भी यह पहला मौका होगा, जब गांधी परिवार के तीन सदस्य संसद में नजर आएंगे। बता दें, अब तर सोनिया गांधी रायबरेली सीट का प्रतिनिधित्व करती थीं, लेकिन इस बार उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला किया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.