तहलका मचाने आ गई महिंद्रा की कॉम्पैक्ट एसयूवी, नई एक्सयूवी 3 एक्सओ लांच

बिजनेस डेस्क। देश की अग्रणी एसयूवी निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने आज एक्सयूवी 3एक्सओ लॉन्च की, जिसकी कीमत 7.49 लाख रुपए से शुरू होती है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में नए स्टैंडर्ड बनाते हुए एक्सयूवी 3एक्सओ असाधारण डिजाइन, प्रीमियम इंटीरियर, आरामदायक सवारी, अत्याधुनिक तकनीक, रोमांचक प्रदर्शन और बेजोड़ सुरक्षा का संयोजन है। एक्सयूवी 3एक्सओ नवीनता और उत्कृष्टता के प्रति महिंद्रा की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, यह वास्तव में #एवरीथिंगयूवांटएंडमोर की बानगी है।एक्सयूवी 3एक्सओ की परिकल्पना मुंबई में महिंद्रा इंडिया डिजाइन स्टूडियो (एमआईडीएस) में की गई थी और चेन्नई के पास महिंद्रा रिसर्च वैली (एमआरवी) में इंजीनियरिंग और डवलपमेंट किया गया था।

बेहतर डिजाइन का समावेश

एक्सयूवी 3एक्सओ महिंद्रा की वैश्विक डिजाइन और इंजीनियरिंग टीम की विश्व स्तरीय क्षमताओं का प्रतिनिधित्व करती है। एडवांस मैनुफैक्चरिंग प्रोसेस का उपयोग करके नासिक में महिंद्रा की अत्याधुनिक सुविधा में निर्मित यह गाड़ी ग्राहकों को एक उच्च गुणवत्ता वाली एसयूवी देती है जो जो मजबूत है और लंबे समय तक चलने के लिए इंजीनियर की गई है।कई सेगमेंट में आकर्षक एक्सयूवी 3एक्सओ नए जमाने के एसयूवी खरीदारों की उम्मीदों से कहीं बेहतर है। प्रत्येक वैरिएंट को अपने संबंधित सेगमेंट की विशिष्ट आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है, जो एक्सयूवी 3एक्सओ को एक अपनी श्रेणी में क्रांतिकारी बनाता है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.