यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, तीन बच्चे गंभीर घायल

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात जीरो प्वाइंट से 25 किमी पर एक वैन में तेज रफ्तार बड़े वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर वैन पलट गई, इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है। वहीं, तीन लोग हुए घायल हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी दिल्ली से झारखंड जा रहे थे।

थाना रघुपुरा के थाना प्रभारी ने बताया कि गुरुवार देर रात करीब एक बजे जेवर यमुना एक्सप्रेस वे 25 किलोमीटर के समीप एक वैन को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जिसमें से पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है, जबकि तीन बच्चे घायल हुए हैं। जिनको उपचार के लिए कैलाश हॉस्पिटल जेवर में भर्ती करा दिया गया है। तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

इनकी गई जान

हादसे में मरने वालों में उपेंद्र (38), बिजेंद्र (36) कांति देवी (30), ज्योति (12) निवासी जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली में रहते थे। वहीं, सुरेश (45) वर्ष निवासी जेजे कॉलोनी 2 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली की भी मौत हुई है। सभी मूल निवासी ग्राम जपला कचरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड के रहने वाले थे। घायलों में सूरज (16), आयुष (8), आर्यन (10) शामिल हैं। सभी जेजे कॉलोनी फेस-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली ने रहते हैं। देर रात लौटते समय हादसे का शिकार हो गए, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’ भारत की चैंपियन बेटियां