लखनऊ: आईरा की बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की उठी मांग, संगठन विस्तार पर यूं बनी रणनीति

लखनऊ। विश्व एवं भारत के विशाल पत्रकारों का संगठन आईरा इंटरनेशनल रिपोर्टर्स एसोसिएशन आईरा की उत्तर प्रदेश प्रदेश के पदाधिकारियों की एक आकस्मिक बैठक रविवार को प्रदेश कार्यालय माडल हाउस पर संपन्न हुई। बैठक में पत्रकारों की समस्याओं, पत्रकारों के हितों एवं संगठन विस्तार को लेकर मंथन किया गया। बैठक में आईरा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार रोहिताश मिश्रा ने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्तमान में श्रमजीवी पत्रकारों की आर्थिक स्थिति काफी खराब है।

उन्होंने सरकार से श्रमजीवी पत्रकारों के लिए जल्द ही कोई ठोस योजना बनाकर पत्रकारों एवं पत्रकारिता की स्थिति में सुधार लाने की बात पर जोर दिया। बैठक में प्रदेश महासचिव एव वरिष्ठ पत्रकार नीरज उपाध्याय ने पत्रकारों को समाचार संकलन के समय आ रही दिक्कतों एवं पत्रकारों का प्रशासनिक उत्पीड़न रोकने के लिए प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने के लिए व्यापक पैमाने पर संघर्ष करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज सक्रिय पत्रकारों को समाचार संकलन करने में अनेक दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर पत्रकारों को असमाजिक तत्वों की धमकियों व झूठे मुकदमों को झेलना पड़ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर प्रशासन भी श्रमजीवी पत्रकारों की मदद नहीं करता है।

 

जल्द बड़े आन्दोलन की तैयारी

उन्होंने कहा कि श्रमजीवी पत्रकारों का हर स्तर पर उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने एवं श्रमजीवी पत्रकारों की पहचान कर उनको उसका लाभ दिलवाने के लिए एक बडे आंदोलन की आवश्यकता बताया। वहीं आईरा उत्तर प्रदेश के वर्किंग प्रेसिडेंट वरिष्ठ पत्रकार ए.एस.खान ने संगठन विस्तार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आईरा अनेक प्रदेशों में न केवल पत्रकारों के हितों के लिए संघर्ष कर रहा है, बल्कि महाराष्ट्र में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाने में आईरा महाराष्ट्र ईकाई ने सक्रिय भूमिका निभाई है। बताया कि उत्तर प्रदेश में भी जल्द संगठन को विस्तार दिया जाएगा तथा पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए निर्णायक संघर्ष किया जाएगा।

उन्होंने पत्रकारों के हो रहे उत्पीड़न को लेकर मुख्यमंत्री तथा प्रमुख सचिव सूचना से इस संबंध में मिलकर ठोस नीति बनाने की मांग करने की बात भी कही। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अंबिका मिश्रा ने जल्द ही संपूर्ण प्रदेश के प्रत्येक जिले में आईरा की सशक्त टीम गठित कर संघर्ष करने पर जोर दिया, जिसका सभी ने समर्थन किया। बैठक में आईरा उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष ए.एस.खान, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा, प्रदेश महासचिव नीरज कुमार उपाध्याय, प्रदेश सचिव अशोक सिंह,लखनऊ नगर उपाध्यक्ष अंबिका मिश्रा, लखनऊ मंडल महासचिव अवनीश कुमार सागर,वरिष्ठ पत्रकार विजय मिश्र आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours