मथुरा में बस से टकराई कार में लगी आग, जिंदा जल गए चार लोग नहीं हुई शिनाख्त

मथुरा। यूपी के मथुरा जिले में सोमवार सुबह दिल दहलाने वाला हादसा सामने आया। यहां एक बस में तेज रफ्तार कार टकरा गई। इस वजह से आग लग गई, इस वजह से चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह हादसा मथुरा के मांट क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर तड़के माइल स्टोन 117 पर हुआ। टक्कर के बाद बस और एक कार में आग लग गई। सवारियों ने आनन फानन में बस से कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं कार सवार चार लोग जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया है। मरने वालों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

कार सवार अंदर ही फंस गए

आज सुबह तड़के थाना महावन क्षेत्र के अंतर्गत माइल स्टोन 117 पर अचानक से एक बस और कार में भीषण आग लग गई। बस की सवारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। बताया गया है कार सवार अंदर ही फंस गए। कार में चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। एसएससी शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार आग बुझाने का कार्य अभी जारी है। कार में चार लोगों के शव दिख रहे हैं। पांचवा शव हो सकता है कार के अंदर हो। मगर, अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा रही है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.