प्यार में पागल जौनपुर से बिहार गई प्रेमिका को प्रेमी ने गोली मारकर की हत्या

जौनपुर। यूपी के जौनपुर की रहने वाली एक युवती अपने प्रेमी से मिलने बिहार गई थी, लेकिन प्रेमी ने उसे मार डाला। जैसे ही उसकी मौत की खबर उसके घर पर लगी तो घर में कोहराम मच गया। लकवाग्रस्त उसके पिता का रो— रोकर बुरा हाल हो गया। युवती की हत्या की जानकारी के बाद बिहार पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र में​ मिला शव

बदलापुर थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव निवासी उमई यादव लकवा के कारण चलने फिरने में असमर्थ हैं। उनकी 19 वर्षीय बेटी सोनी का प्रेम प्रसंग खुटहन थाना क्षेत्र के बनुआडीह गांव निवासी रमेश से चल रहा था। रमेश बिहार में रहकर ट्रक चलाता है।दस दिन पूर्व सोनी घर से घनश्यामपुर बाजार जाने को कह कर निकली थी। शाम तक जब वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू हुई तो उसका कोई पता नहीं चला। वह कैसे बिहार पहुंच गई इसकी जानकारी परिजनों को नहीं है। बीते 4 फरवरी को बिहार के मुहम्मदपुर थाना क्षेत्र में उसका शव मिला।

बिहार पुलिस ने बताया कि उसकी गोली मार हत्या की गई है। उसके हाथ में रमेश और सोनी नाम का गोदना छपा था। उसकी कलाई में स्मार्ट वाच मिला था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसका नाम पता ढूंढ निकाला। हत्या में शामिल प्रेमी के अलावा उसके अन्य साथियों को भी बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष बदलापुर अशेष नाथ सिंह ने बताया की मामला प्रेम प्रसंग का है। बिहार पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.