लोकसभा चुनाव में आधी आबादी को साधकर बीजेपी नौ अभियानों से मारेगी हैट्रिक, बैठक में बनाई गई रणनीति

लखनऊ। तीन राज्यों में मिली बंपर सफलता के बाद भाजपा पूरे देश में महिला वोटरों को साधने के लिए यूपी की राजधानी में हुई बैठक में रणनीति बनाएगी। अब मिशन 2024को पूरा करने के लिए महिला वोटरों को रिझाने के लिए हर संभव कोशिश करेगी। महिलाओं को ध्यान में रखकर चलाई जा रही है योजाओं को पूरा करने में जुटी है। संभव है महिला नेताओं को मैदान में उतारकर मैदान मारने रणनीति पर पार्टी आगे बढ़े।पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में रविवार को आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में आठ प्रदेशों की महिला मोर्चा की पदाधिकारी शामिल हुई।

नौ सत्रों में कार्यशाला आयोजित

कार्यशाला में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश, राजस्थान और ओडिशा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और अभियानों की प्रभारी शामिल हुई। नौ सत्रों में आयोजित कार्यशाला में प्रत्येक सत्र में महिलाओं से लगातार संपर्क और समन्वय बनाकर वोट बैंक मजबूत करने की रणनीति पर मंथन हुआ।

महिलाओं को साधने की कोशिश

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योति बेन पांडेया ने कार्यशाला में बताया कि नवयुवती सम्मेलन के जरिये 18 से 25 वर्ष की युवतियों से संपर्क उन्हें पार्टी से जोड़ना है। एनजीओ से संपर्क अभियान, स्मार्ट महिला अभियान, स्पोर्ट्स वीमेन समूह संपर्क अभियान, वीमेन ट्रेवलर संपर्क, महिला लेखक एवं पत्रकार संपर्क, घर-घर संपर्क और स्वयं सहायता समूह संपर्क अभियान चलाया जाएगा।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि देश की महिलाएं मोदी पर विश्वास करती हैं। महिलाएं पूरी तरह भाजपा के साथ है। वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को सुरक्षा व स्वावलंबन दिया है। महिलाएं 2024 में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगी।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर