प्रेमी के साथ रहने की जिदृद पर अड़ी महिला को पति ने पीटकर मार डाला, प्रेमी को भी पीटा

महाराजगंज। यूपी के महाराजगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां युवक ने अपनी पत्नी की पीट- पीटकर हत्या कर दी,साथ ही उसके प्रेमी को पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके प्रेमी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली​ जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के रहने वाले भिखारी ने बेटी संगीता का विवाह मेरठ में अरविंद के साथ किया था। जहां से तीन महीने पहले संगीता अपने तीन मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई थी। प्रेमी के साथ संगीता अपने मायके चली गई और पति को भी फोन करके मायके में बुला लिया। जहां संगीता का पति तीन मासूम बच्चों को लेकर पहुंचा।

समझाने पर नहीं मानी तो मार ही डाला

अरविंद ने पत्नी संगीता को समझाया कि जो हुआ उसे भूल जाओ, अब अपने बच्चों को लेकर मेरे साथ रहो। उसके प्रेमी को भी समझाया कि तुम यहां से अब चले जाओ, इसके बावजूद दोनों एक साथ रहने की जिद पर अड़े थे। इसके बाद अरविंद पत्नी संगीता को समझाने के लिए एक कमरे में चला गया। अरविंद ने पहले समझाते हुए अपने गले में फंदा डाल लिया।इसके बाद संगीता उसकी बात को मान गई और ससुराल जाने के लिए तैयार हो गई। फांसी से उतरने के बाद संगीता फिर अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर उड़ गई। इसी बात को लेकर कहासुनी के दौरान अरविंद ने डंडे से पीटकर पत्नी मार डाला। उसके बाद प्रेमी को भी मारने की कोशिश, जिसे लोगों ने मार डाला।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अरविंद खुद पनियरा पुलिस को फोन कर सूचना देने लगा, लेकिन बात नहीं हो सकी। गांव के ही कुछ लोगों ने इस बात की सूचना पनियरा पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीओ सादर आभा सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.