राम मंदिर के नवनिर्माण को समर्पित है ऑगमॉन्ट गोल्ड की श्री राम मंदिर कॉइन किट

बिजनेस डेस्क,मुंबई। प्रदेश के नंबर 1 गोल्ड प्‍लेटफॉर्म के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले ऑगमॉन्ट गोल्ड फॉर ऑल की ताज़ा पेशकश है श्री राम मंदिर कॉइन किट जो पूरी तरह से अयोध्या में राम मंदिर के नवनिर्माण को समर्पित है। ऑगमॉन्ट गोल्ड फॉर ऑल के निदेशक श्री सचिन कोठारी कहते हैं, “एक ओर जहां पूरा देश राम मंदिर के उद्घाटन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, वहीं ऑगमॉन्ट गोल्ड श्री राम मंदिर कॉइन किट लॉन्च करने जा रहा है। इस विशेष किट के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर व्यक्ति को प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त हो।” इस कलेक्शन‌ किट के केंद्रबिंदु में है एक विशिष्ट सिक्का जिसे ऑगमॉन्ट गोल्ड फॉर ऑल‌ ने विशेष तौर पर तैयार किया है।

7 ग्राम सोने का सिक्का

श्री राम मंदिर कॉइन किट 7 ग्राम शुद्ध सोने से तैयार‌ किया गया है जिसकी क़ीमत ₹55,000/- रखी गई है. हालांकि एक विशेष ऑफ़र के तहत ग्राहक इसे महज़ ₹52,751 में ख़रीद सकेंगे और इसी के साथ उन्हें ₹2000 का फ़्री डिजिटल कॉइन भी दिया जाएगा. उल्लेखनीय है कि चांदी ख़रीदने के प्रति रुझान रखने वालों का भी विशेष ध्यान रखा गया है. लोग प्रभु श्री राम व राम मंदिर से जुड़े 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम के चांदी के सिक्के भी ख़रीद सकेंगे. ऑगमॉन्ट‌ गोल्ड की ओर‌ से श्री राम मंदिर कॉइन किट को उपलब्ध कराने‌ की एक विशिष्ट कोशिश है ताकि इस ऐतिहासिक अवसर पर आम लोग इसे किफ़ायती दामों में आसानी से ख़रीद सकें

मंदिर के उदृघाटन का इंतजार

ऑगमॉन्ट गोल्ड फॉर ऑल के निदेशक श्री सचिन कोठारी कहते हैं,* “एक ओर जहां पूरा देश राम मंदिर के उद्घाटन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, वहीं ऑगमॉन्ट गोल्ड श्री राम मंदिर कॉइन किट लॉन्च करने जा रहा है. इस विशेष किट के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हर व्यक्ति को प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त हो। इस विशिष्ट किट के सिक्के के एक ओर श्री राम की एक छोटी सी प्रतिकृति दिखाई देगी जबकि अयोध्या के प्रतिष्ठित मंदिर की झलक दूसरी ओर दिखाई देगी. इस किट में पवित्र राम मंदिर के नींव से ली गई मिट्टी को भी शामिल किया गया है।

इसे भी पढ़ें….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.