एक्सिस बैंक ने अमेरिकन एक्सप्रेस के साथ साझेदारी को किया मज़बूत

बिजनेस डेस्क। देश में निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंकों में से एक, एक्सिस बैंक ने आज अमेरिकन एक्सप्रेस नेटवर्क पर एक्सिस बैंक प्रिविलेज क्रेडिट कार्ड के लॉन्च कर अमेरिकन एक्सप्रेस के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के साथ, एक्सिस बैंक के ग्राहक अब अमेरिकन एक्सप्रेस नेटवर्क के स्थानीय और वैश्विक लाभों का आनंद ले सकते हैं।

व्यापारियों पर इंस्टेंट डिस्काउंट

अमेरिकन एक्सप्रेस नेटवर्क पर एक्सिस बैंक प्रिविलेज क्रेडिट कार्ड पर कई आकर्षक लाभ उपलब्ध हैं, जैसे 5000 रुपये का एक्टिवेशन बेनिफिट और प्रति कैलेंडर तिमाही में दो मानार्थ (कॉम्प्लेमेंटरी) घरेलू लाउंज का उपयोग। कार्ड मेंबर, कार्ड से जुड़ी निर्धारित खर्च सीमा पर प्रमुख मर्चेंट के एक्टिवेशन वाउचर, स्विगी, ब्लिंकिट और ज़ोमैटो सहित ऑनलाइन व्यापारियों पर इंस्टेंट डिस्काउंट, डाइनिंग डिस्काउंट, दुनिया भर के होटलों और खुदरा दुकानों में विशेषाधिकार जैसे कई स्थानीय और वैश्विक लाभों तक पहुंच का आनंद ले सकते हैं।

प्रीमियम ग्राहक वर्ग

इसके तहत कार्ड मेंबर की सुविधाओं के अलावा खेल और मनोरंजन कार्यक्रमों के लिए प्री-टिकटिंग एक्सेस भी शामिल है।इस लॉन्च के बारे में, एक्सिस बैंक के अध्यक्ष एवं प्रमुख-कार्ड और भुगतान, संजीव मोघे ने कहा, “एक्सिस बैंक में, हम अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए लगातार नवोन्मेष कर रहे हैं। बैंक की बेहतरीन सुविधा प्रदान करने की रणनीति के अनुरूप, हमें अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद आकर्षक प्रस्ताव लाने के लिए अमेरिकन एक्सप्रेस के साथ साझेदारी कर खुशी हो रही है। यह साझेदारी समृद्ध और प्रीमियम ग्राहक वर्ग को सेवा देने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करेगी।”

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Nyara M. Banerjee dominates every frame. गणेश जी के विविध नाम अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally.