चार नई Vande Bharat Express को हरी दिखाकर मोदी बोले, विकसित काशी से विकसित भारत का मंत्र साकार कर रहे हैं

After flagging off four new Vande Bharat Expresses, Modi said, "We are realising the mantra of a developed India from a developed Kashi."

पीएम मोदी ने देशवासियों को चार वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी।

वाराणसी।Vande Bharat Express  शिवनगरी वाराणसी और अपने संसदीय क्षेत्र के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार मेहनत कर रहे हैं। इसी क्रम में आज काशी को देश के अन्य भागों से जोड़ने के लिए चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बनारस से खजुराहो जाने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस कई मायनों में खास बन गई है। एक ओर जहां इस ट्रेन के साथ 8 का मूलांक जुड़ा है वहीं आध्यात्मिक रूप से भी इस ट्रेन का संचालन महत्वपूर्ण है।

बनारस में लगातार बढ़ रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, हमारा प्रयास है बनारस आना, बनारस में रहना और बनारस की सुविधाओं को जीना। सबके लिए खास अनुभव कराना हमारी सरकार का प्रयास है। काशी में स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। 10- 11 साल पहले किसी एक गंभीर बीमारी का इलाज करना मुश्किल था। लोगों का केवल एक विकल्प बीएचयू होता था। लोगों को पूरी- पूरी रात खड़े रहने के बाद भी बेड नहीं मिल पाता था।

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने पर इलाज के लिए लोग परेशान थे। काशी के लोगों की सारी चिंताओं को दूर करते हुए हमारी सरकार ने महामना कैंसर अस्पताल समेत कई अस्पताल बना दिया। इससे पूर्वांचल समेत आसपास के राज्यों के लिए आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्र की वजह से आज गरीबों को लाभ मिल रहा है। लाखों लोगों के करोड़ों रुपये की बचत हो रही है। पीएम ने कहा अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा दुनिया भर के विकसित देशों में आर्थिक विकास का बहुत बड़ा कारण वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर रहा है। जिन भी देशों में बड़ी प्रगति, बड़ा विकास हुआ है, उनके आगे बढ़ने के पीछे बहुत बड़ी शक्ति वहां के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की है।

पीएम ने वंदे भारत को दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी ने देशवासियों को चार वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी। इस दौरान यात्रियों ने हर- हर महादेव के जयकारे लगाए।प्रधानमंत्री मोदी का बनारस रेलवे स्टेशन पर सीएम योगी ने स्वागत किया। यहां से पीएम चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रूट।

8 कोच के साथ चलाई जाएगी वंंदे भारत ट्रेन

बनारस से खजुराहो तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को अभी 8 कोच के साथ चलाई जाएगी, जिसको आगे चलकर यात्रियों की संख्या को देखते हुए बढ़ाया जाएगा। सफर के दौरान यह ट्रेन तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों (विंध्याचल, प्रयागराज, चित्रकूटधाम) से होकर गुजरेगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस के शुभारंभ के अवसर पर कोच के अंदर सेल्फी लेकर युवतियां इस पल को यादगार बना रही हैं।

Gift of Vande Bharat Express प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहुंच रहे काशी, कल चार वंदे भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours Shreya Sharma’s new avatar in ‘Mr. and Mrs. Grey’