कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिल सकता है 500 करोड़, सौ कर्मचारी दो शिफ्ट में गिन रहे कैश

रांची। कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज साहू के ठिकानों से मिले कैश की​ गिनती जारी है, सौ कर्मचारी लागातार दो शिफ्ट में नोटों की गिनती करने में जुटे है। सूत्रों के अनुसार उसके ठिकानों से मिलने वाले कैश 500 करोड़ से ज्यादा हो सकता है। इनकम टैक्स की छापेमारी में मिले नोटों को गिनना कर्मचारियों के​ लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। बता दे ​कई मशीनें ज्यादा यूज होने से खराब हो चुकी है।​ दिल्ली से भी कर्मचारियों और अधिकारियों को बुलाया गया है।

भाजपा ने बताया सबसे बड़ी कार्रवाई

धीरज साहू के झारखंड और ओडिशा स्थित ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी की जा रही है। भाजपा ने इसे देश के इतिहास की सबसे बड़ी आयकर छापेमारी बताया है। वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपने ही राज्यसभा सदस्य से पल्ला झाड़ चुकी हैं। पार्टी आलाकमान ने झारखंड कांग्रेस से रिपोर्ट बुलवाई है।पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि बुधवार को यहां छापा मारा गया था।

यह देश के इतिहास में किसी भी एजेंसी द्वारा एक ही ऑपरेशन में अब तक की सबसे अधिक काले धन की बरामदगी है।अधिकांश नकदी ओडिशा में बौध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों से बरामद की गई है। नकदी पैक करने के लिए करीब 200 छोटे-बड़े बैग का इस्तेमाल किए गए हैं। कुछ बैग अभी भी गिनती के लिए खोले जाने बाकी हैं।

इसे भी पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरा बनर्जी की तस्वीर से मचा हड़कंप Rumors of Palak Tiwari and Ibrahim dating. Community unites against child labour, holds awareness rally. ‘राम’ बनकर छाए रणबीर कपूर Play Holi with herbal colours