आगरा में महिला से चार लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, कॉलोनी वाले बनाते रहे वीडियो

आगरा। एक तरफ जहां देश में आज देवी लक्ष्मी की घर-घर पूजा हो रही है, दूसरी तरफ यूपी के आगरा में दिवाली के दिन एक महिला से हैवानियत की गई। महिला के साथ बेखौफ दबंगों ने खुलेआम सामूहिक दुष्कर्म किया। कालोनी वाले दूर से तमाशाबीन बने रहे, किसी ने दबंगों का विरोध नहीं किया, बल्कि उसका वीडियो बनाते रहे। महिला से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हो रहा हैं।

महिला से हैवानियत की

लहुलूहान युवती के साथ दबंगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दरअसल एसकेएस के मालिक संतोष कुमार शर्मा होम स्टे चलाने वालों को मकान किराए पर दे रखा था। यहीं पर आरोपियों ने महिला से हैवानियत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों आरोपियों जितेंद्र, मनीष,देव और किशोर को गिरफ्तार कर लिया। मोहल्ले वासियों ने बताया कि होम स्टे के नाम पर यहां जिस्म फरोसी का धंधा चलता था।

Four people gang-raped a woman in Agra, colony people kept making videos
महिला कालोनी वासियों से बचाने की गुहार लगाती रही

बचाने के लिए गुहार लगाती रही पुलिस

महिला कालोनी वासियों से बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन कोई उसकी मदद को आगे नही आया, बल्कि लोग उसका वीडियो बनाते रहे। स्थानीय लोगों का माने तो आरोपी नशे में थे, वह महिला से बारी- बारी से दुष्कर्म करते रहे।

पुलिस के अनुसार यह घटना रिचा होम स्टे में शनिवार सुबह 12 बजे की है आरोपियों ने पहले महिला को शराब पिलाई इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

महिला के साथ दरिंदगी करने में होम स्टे का संचालक भी था।एसीपी सदर अर्चना सिंह ने युवती से बातचीत की। इसके बाद वह सामान्य हुई। पूछताछ में पांच युवकों के नाम सामने आए हैं। मौके से एक महिला को भी पकड़ा है। उससे भी पूछताछ की जा रही है।

इसे भी पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भारत की चैंपियन बेटियां Main Shakti Peethas of Mother Preeti Jhangiani brings glory to India in Bulgaria Sharvari Wagh is making everyone crazy with her style